आज का राशिफल, 14 सितम्बर 2०19

0
377

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपको अच्छा समाचार प्राप्त होने का योग बन रहा है। अनावश्यक बातों से बचें। वार्तालाप में सावधानी बरते। मर्यादित व्यवहार करें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा ही कहा जाएगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मित्रों के साथ भी निभ्ोगी। अनावश्क खर्च से आज आपको बचना चाहिए।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा है, लेकिन सावधान रहने की आपको आवश्यकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति में कोई जल्दबाजी न करें। अनावश्यक खर्च से बचने की जरूरत है। किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से आपको बचना होगा।

Advertisment

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। व्यवसायिक लाभ होता दिख रहा है। आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मित्रों से निभेगी। जोखिम व जमनत के कार्य टालें। आर्थिक दृष्टि से आपको लाभ होगा।
सिह राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक उन्नति के लिए किए गए निर्णयों का लाभ मिलना शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आज प्रसन्नता बनी रहेगी। निवेश भी शुभ रहेगा। वार्तालाप में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। वाद-विवाद से दूर रहना आपके लिए हितकर है, लेकिन अगर कोई विवाद है तो आप अपना पक्ष प्रभावी तरीके से प्रस्तुत कर सकेंगे।आज आज विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचना चाहिए। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। किसी प्रकार की दुर्घटना के योग भी बन रहे है, इसलिए सावधानी से काम लेना चाहिए। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आज आप जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। राजकीय कार्यों में विशेष सफलता के योग हैं। किसी बड़े विवाद का समाधान हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। शत्रु पर आज आपको विजय प्राप्त होगी। आज आपको कोई भी निर्णय लेने में सावधानी बरतनी चाहिए। सोच-विचार कर निर्णय लेना होगा।
धनु राशि
आज आपका दिन शुभ कहा जा सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आपकी उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आपको नए काम मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। आज आपको विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। आज आप विचारशील रहेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। योजनाएं बनाने में समय व्यतीत करें।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। आज आपको अनावश्यक दौड़धूप से बचना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। मन को शांत रखने के लिए थोड़ा समय पूजा पाठ में समर्पित करें। किसी तरह का रिस्क लेने से बचें। वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी काम में आज आप जल्दबाजी न करें। दुर्घटना का योग बन रहा है। मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होने का योग है। आज आपको आलस्य से दूर रहने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here