भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का तांत्रिक प्रयोग

1
2848

किसी भी प्रकार के रुद्राक्ष को अपने घर के पूजा के स्थान में ताम्बे के किसी पात्र में रख लें। फिर प्रतिदिन इसकी पूजा करें। ऐसा करने से भगवान शिव जी कृपा निश्चित तौर पर प्राप्त होती है। नित्य पूजन से भगवान भोलेनाथ अपने भक्त की समस्त मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्त करने का यह अचूक उपाय है।

यह भी पढ़ें – काशी विश्वनाथ की महिमा, यहां जीव के अंतकाल में भगवान शंकर तारक मंत्र का उपदेश करते हैं

Advertisment

भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्त को पूर्ण श्रद्धाभाव से भगवान का नित्य पूजन-अर्चन करना चाहिए। प्रात: स्नान व ध्यान आदि से निवृत्त होकर भगवान का ध्यान करते हुए विधिविधान पूर्वक पूजन करें।

संध्या के समय में भी भगवान शिव का ध्यान-पूजन करना चाहिए। दोनों काल में भगवान का पूजन-अर्चन करने से भक्त की सभी मनाकामनाएं पूर्ण होती है।

बस इस बात का  ध्यान रखना चाहिए कि पूजन भाव प्रधान होना चाहिए। भगवान भक्त के भाव को देखते हैं। भाव सहित पूजन ही श्रेयस्कर माना जाता है, बिना भाव व एकाग्रता और भक्तिभाव के पूजन का भक्त को कभी पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। ईश्वर सदैव ही भक्त के भाव को ही देखता है।

यह भी पढ़ें –संताप मिटते है रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन से

यह भी पढ़ें – यहां हुंकार करते प्रकट हुए थे भोले शंकर, जानिए महाकाल की महिमा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here