घर से निकलते समय सफाई कर्मी और कबाड़ी दिखे तो क्या है इसका शकुन

0
3280

किसी कार्य के लिए यदि आप जा रहे हो या किसी कार्य को आरम्भ कर रहे हो, ऐसे में अगर सफाई कर्मचारी गली में झाड़ू लगाता दिख जाए तो यह एक अच्छा शकुन माना जाता है। यह भविष्य को लेकर अच्छा संकेत है। विश्ोष तौर पर जिस प्रयोजन को लेकर आप जा रहे है, यह उसके पूर्णता का संकेत है। यानी अब आप कहीं भी जा रहे हो और आपको सफाई कर्मी आपको सफाई करते नजर आए तो आप से शुभता ही जाने। शकुन की दृष्टि से इसे अच्छा माना जाता है।

कबाड़ी-

अगर आप किसी कार्य के लिए प्रस्थान कर रहे हो और आपको टूटा-फूटा लोहा खरीदने वाला कबाड़ी दिख जाए तो यह भी कार्य में सफलता का संकेत है। जिस कार्य के लिए आप प्रस्थान कर रहे है, वह आवश्य पूर्ण होता है, लेकिन यह सभी शकुन स्वभाविक रूप से होते है तो ही कारगर होते है। शकुन के लिए ऐसा कृत्य कराने से यह प्रभावी नहीं होते है।

Advertisment

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here