जुबान कटना, गाते हुए उठना और हथेली में खुजली का क्या है शकुन की दृष्टि से महत्व

0
2254

बात करते-करते अक्सर हमारी जुबान कभी-कभी कट जाती है, शकुन की दृष्टि से इसके भी मायने होते हैं। कभी-कभार बात करते समय जुबान दातों में दब या कट जाए तो इसका शकुन की दृष्टि से क्या मायने है, आइये, हम आपको बताते है। यदि जुबान दांतों में दब जाए या कट जाये तो तय समझिये, कोई आपको गाली दे रहा है या फिर कोस रहा है। कोई आपके बारे में वह बातें कह रहा है, जो आपके हित में नहीं है।

गाते हुए जागने का क्या अर्थ है-

अगर हम गाते-गाते या बहुत ही प्रसन्न मुद्रा में जागते हैं, तो यह भी एक तरह का संकेत ही होता है। शकुन की दृष्टि से इसका महत्व है। यदि आप गाते-गुनगुनाते जा रहे है तो तय मानिये, कि आपके कार्य सिद्ध होंगे और सफलता आपको मिलेगी। यह प्रमाणिक शकुन माना गया है। इसे प्रकृति का संकेत मानना चाहिए, जो हमें आनंद और प्रसन्नता के रूप देकर शुभता प्रदान करती है। गाते-गुनाते जागना हर दृष्टि से शुभ है।

Advertisment

हथेली में खुजली-

जिसकी हाथ की हथेली में खुजली हो तो समझना चाहिए कि उसे धन का लाभ होगा। यह संकेत अत्यन्त प्रभावी माना गया है, आम तौर पर इसे शकुन की दृष्टि से सही पाया गया है। इसे प्रमाणिक भी माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here