जानिए, नवम्बर में क्या कहते हैं आपके सितारे

0
679
मेष :  सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड-धूप में व्यतीत होगा। इनके पीछे धन खर्च भी होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रहनेवाली संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। पर्यटन की संभावना है।
वृषभ : नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरी पेशावालों के लिए शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी।
मिथुन : शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे। नौकरी-व्यवसाय के स्थान पर सहकर्मियों का व्यवहार प्रतिकूल रह सकता है। अधिकारियों से विवाद न करें।
कर्क : क्रोध और नकारात्मक विचार मानसिक स्वस्थ्य को प्रभावित करेंगे। संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान का ध्यान रखें। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे।
सिंह : स्वास्थ्य और विवाद के कारण दाम्पत्य जीवन प्रभावित होगा। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ मुलाकात बहुत आनंददायक रहेगी।
कन्या : आपको हरेक मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति रहेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएं होंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।
तुला : कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएं रहेंगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा।
वृश्चिक : मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। माताजी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि की आशंका है।
धनु : मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन हो सकता है। भाग्य वृद्धि का अवसर मिलेगा। गणेशजी आपके साथ हैं।
मकर :गणेशजी कहते हैं कि संयमित वाणी आपको बहुत-सी मुसीबतों में से बचा लेगी। इसलिए विचार कर बोलें। कुटुंबीजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से अस्वस्थ अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा।
कुंभ : आर्थिक दृष्टि से आपका लाभदायी रहेगा। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्टान और सुरुचिपूर्ण बोजन का रसास्वादन करेंगे। एकाध पर्यटन का भी आयोजन होगा। नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।
मीन : गणेशजी कहते हैं कि आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना होगा। वाणी को संयमित रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। अल्पकालीन लाभ लेने की लालच भारी पड़ेगी।
प्रस्तुति : धीरेंद्र पांडेय प्रख्यात ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर:945०4477०० 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here