सपने के भय दूर करने का असरदार मंत्र

0
983

कुछ लोगों को बुरे सपने बहुत सताते हैं। इससे उनका पूरा जीवन प्रभावित होता है। बुरा सपना आने पर इसका मानसिक प्रभाव भी पड़ता है। बुरे स्वप्न के भय को दूर करने वाले मंत्र को हम आपको बताने जा रहे है। भगवान श्री राम के चरणों में प्रीति रखकर उनका वंदन करंे और इस मंत्र का जाप करें। शुभता प्राप्त होगी। मंत्र जप से पूर्व गणपति का नमन जरूर कर लें। इससे कल्याण होगा।

राम सकुल रन रावनु मारा। सीय सहित निज पुर पगु धारा।
राजा रामु अवध राजधानी। गावत गुन सुर मुनि बरबानी।।
सेवक सुमिरत नामु सुप्रीती। बिनु श्रम प्रबल मोहदलु जीती।
फिरत सनेहॅँ मगन सुख अपनें। नाम प्रसाद सोच नहिं सपनें।।
स्वप्न के भयन को दूर करने के मंत्र प्रयोग की विधि-
सर्वप्रथम 51 दिन नित्य 1०8 बार इस मंत्र का पाठ करें। इसके बाद रात्रि को सोते समय इस मंत्र के तीन और प्रात:काल जागते समय पांच पाठ नित्य किया करें। इस मंत्र के प्रभाव से भगवान श्री राम का गुणगान होता है। स्वप्न के भय दूर हो जाते हैं। इस मंत्र का जप पूर्ण आस्था व भक्तिभाव को हृदय में धारण करके करना चाहिए। इसी मंत्र क्या, किसी भी मंत्र का जप पूर्ण भक्तिभाव से करने से ही सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।

Advertisment

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here