शत्रु को भयभीत करने का शक्तिशाली मंत्र

0
2297

यूं तो शत्रुता का भाव अनुचित है, लेकिन कोई आपसे शत्रुता का भाव रखता है तो उसका सामना करने का एक प्रभावशाली मंत्र हम आपको बताने जा रहे हैं। उम्मीद है कि आपके लिए यह उपयोगी साबित होगा। विश्ोष तौर पर अब जब कलयुग चल रहा है और मनुष्य सहनशक्ति का अभाव होता जा रहा है। छोटी-छोटी बातों पर लोग आपस में बैर रखने लगते हैं। ऐसे में यह मंत्र आपको सम्बल देगा और शत्रुओं को भयभीत करेगा।
मंत्र है-
जयति राम जय लछिमन, जय कपीस सुग्रीव।।
राम चरित मानस का यह मंत्र है। उपासना के मंत्रों की विधि अत्यन्त सरल है। इस मंत्र को नित्ययथा शक्ति जपते रहे। इस मंत्र को एक लाख बार जपने से शत्रु को भयभीत किया जाता है। इस मंत्र से श्री राम, लक्ष्मण और सुग्रीव की स्तुति करते हैं। यह मंत्र रण में भी शत्रु को भयभीत कर देता है। यह अत्यन्त पावन मंत्र है।
पूर्ण श्रद्धा भाव से श्री राम के चरणों में भक्तिभाव रखकर इस मंत्र का जप करना चाहिए। जब मंत्र का जप करें, तो श्री राम के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here