वृश्चिक राशि-लग्न के जातक ये उपाय करें तो दूर होगी घरेलू कलह

0
3351

वृश्चित राशि व लग्न के जातक के वैवाहिक जीवन में कलेश है तो उसे दूर करने का हम आपको प्रभावी उपाय बताने जा रहे हैं। यह उपाय अपनाकर आप अपना वैवाहिका जीवन सुखमय बना सकते हैं।

वृश्चित लग्न- राशि में जन्में जातक सुखमय जीवन के लिए शुक्रवार को सफेद कपड़े में एक टुकड़ा फिटकरी, 125 ग्राम सफेद ज्वार, पांच नग कौड़ी, छेने की मिठाई और मिट्टी के कुल्हड़ में थोड़ा सा दही और एक इत्र की शीशी रखकर सबको उस कपड़े में बांधकर किसी निर्जन स्थान में गड्ढा खोदकर ऊॅँ शुक्राय नम: मंत्र का जप करके दबा दीजिए। यह प्रक्रिया पूर्ण भक्तिभाव व श्रद्धा से करनी चाहिए। इससे आपका मनोरथ सफल होगा।

Advertisment

वृश्चिक लग्न व राशि में जन्मे जातक को कुछ हद तक क्रोधी कहा जा सकता है। यह हठी व स्पष्टवादी होते हैं। बिना किसी बात की चिंता किए यह लड़ जाते हैं। यह वायदे के पक्के होते है। वृश्चिक लग्न व राशि के जातक मंझले कद वाले और गठीले शरीर वाले होते हैं। चमकदार नेत्र इनकी पहचान होते हैं। ये क्रूर व निर्दयी नहीं होते हैं। यह अलग बात है कि किन्हीं ग्रहों के प्रभाव से ये ऐसे हो जायें। बहुत अधिक क्रोध आने पर आप कभी कभी अपशब्द भी कह देते हैं, लेकिन बाद में पछताते भी है।

कर्मठ एवं साहसी होते हैं। बहुत तेज बुद्धि और दृढ इच्छाशक्ति होती है। कठिनाइयों को आप चुपचाप धैर्य से पार कर लेते हैं। इस राशि के जातक अगर अपने क्रोध पर अंकुश रख लें तो इनका जीवन कुछ सहज बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here