Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya यूपी के कानपुर देहात में भी मिला छत-विक्षत दलित नाबालिक का शव

यूपी के कानपुर देहात में भी मिला छत-विक्षत दलित नाबालिक का शव

0
392

यूपी के कानपुर देहात में भी मिला छत-विक्षत दलित नाबालिक का शव

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। कानपुर देहात में एक नाबालिग दलित किशोरी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार किशोरी एक सप्ताह पहले सुबह घर से शौच के लिए निकली थी और गायब हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसकी शिकायत भी थाने में कई गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा लापरवाही की गई। आज दलित किशोरी के शव के अवशेष खेतों में पड़े मिले। सूचना पर एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा गए। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। लापता किशोरी का कंकाल ही पुलिस को खेतों में मिला। मामला कानपुर देहात के रूरा गहोलिया गांव का है। जहां परिजनों के अनुसार 26 तारीख को सुबह उनकी बच्ची घर से शौच के लिए खेतों की ओर निकली थी। लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी जब वो घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, पर उसका कोई पता नहीं चला।परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को खेतों में उस दलित नाबालिग बच्ची का कंकाल पड़ा मिला।मृतका की मां ने बताया कि शौच के लिए बच्ची घर से निकली थी काफी खोजबीन की गई लकिन वह नहीं मिली।उन्होंने कहा कि पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।आज गांव के लोगों ने बताया कि तुम्हारी लड़की का क्षत विक्षत शव खेतों में पड़ा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। किशोरी की पहचान परिजनों ने कपड़े से की। किशोरी के सिर के बाल, कपड़े मौके से मिले हैं। एसपी ने बताया कि गहोलिया गांव में एक किशोरी 26 तारीख को गायब हुई थी, जिसकी रिपोर्ट भी 27 तारीख को दर्ज की गई थी।मृतका के पिता के अनुसार उनके दोनों भाइयों ने ही बच्ची को अगवाकर के उसकी हत्या कर दी है।दोनों को गिरफ्तार किया गया है, आगे की जांच की जा रही है।उसकी रेप के मामले में भी जांच की जा रही है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here