Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya लखीमपुर खीरी में युवा भाजपा नेता अमन वाजपेयी की गोली मारकर हत्या

लखीमपुर खीरी में युवा भाजपा नेता अमन वाजपेयी की गोली मारकर हत्या

0
474

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। लखीमपुर खीरी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की रात में गोला कस्बे में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता की गोली मार के हत्या कर दी गई।

manoj shrivastav

हत्या का आरोप छात्र नेता के सगे चाचा पर लगा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ कर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे अमन वाजपेयी भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ कर स्थानीय राजनीति में सक्रिय हुये थे।

Advertisment

लखनऊ में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण अमन इन दिनों अपने घर गोला कस्बे में रहते थे। बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात उनका परिवार के लोगों से ही झगड़ा हो गया। इस दौरान मारपीट में अमन के एक चाचा ने उन्हें गोली मार दी। गोली पेट और छाती के बीच जा लगी।

जख्मी हालत में परिजन उनको लेकर गोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। पुलिस ने अमन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

योगीराज, लव जिहाद, पुलिस आवाज: कानपुर में 21 दिन में 12 मामलों से सरकार हैरान!

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here