Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya शोभनाथ नौवी बार मुशी संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए

शोभनाथ नौवी बार मुशी संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए

0
355

लखनऊ। मुंशी संघ सिंचाई विभाग का अधिवेशन चैधरी चरण सिंह प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में शोभनाथ सिंह ‘‘ मनोज ’’ को नौवी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी कैलाश यादव अध्यक्ष मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन आफ सर्किल आफिसेस और सह चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार नेगी अध्यक्ष राजकीय वाहन चालक संघ सिंचाई विभाग की देख रेख में सम्पन्न हुआ।
चुनाव अधिकारी द्वय ने बताया कि निर्वाचन के उपरान्त शोभनाथ सिंह प्रान्तीय अध्यक्ष, विकास कुमार त्यागी प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरूण खरे प्रान्तीय उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र मिश्रा प्रान्तीय महामंत्री, वैद्यनाथ प्रान्तीय कोषाध्यक्ष और मलखन सिंह प्रान्तीय सम्प्रेक्षक चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी कैलाश यादव ने शपथ दिलाई। अपने नौवी बार निर्वाचन के उपरान्त शोभनाथ सिंह ने कहा कि उनका संवर्ग हित के लिए संघर्ष जारी रहेगा। मुंशी/हेडमुंशी के पदनाम परिवर्तन कर राजस्व पर्यवेक्षक और मुख्य राजस्व पर्यवेक्षक बनाए जाने की मांग और पाॅच वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले मुंशी  और एक वर्ष की सेवा पूरी करने वाले हेड मंशी को जिलेदार की परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रमुख सचिव सिंचाई के पंत्राक संख्या 3175/13-27 सिं 7-21,54/4 को प्रख्यापित कराने सहित मुख्य 9 सूत्रीय मांगों की प्रतिपूर्ति के लिए प्रतिनिधि मण्डल अतिशीघ्र विभागाध्यक्ष से मिलेगा। उन्होंने कहा कि सदस्यों के हितों की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here