Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya सुलतानपुर में मासूम से दुराचार

सुलतानपुर में मासूम से दुराचार

0
381
rape

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कादीपुर क्षेत्र में तीन साल की बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है।
सोमवार देर रात कादीपुर कस्बे में घर की महिलाएं घर की छत से पडोस में शादी देख रही थी। घर वालों के अनुसार शादी में टेन्ट में काम करने वाले एक व्यक्ति ने घर में सो रही बच्ची के साथ बलात्कार किया । बेरामारुफपुर गांव निवासी राजू घर में घुसा और दुष्कर्म को अंजाम दिया। इस दौरान मासूम की मां घर पहुंची और उसने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद आस पड़ोस के लोग मौके पर जुट गए।
आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की गई। इसके बाद पुलिस को सूचना कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया डाक्टरो के अनुसार बच्ची की स्थिति ठीक है फिर भी एतियातन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here