Advertisement
Home Local News अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में विकास कार्य कराए थे: अखिलेश यादव

अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में विकास कार्य कराए थे: अखिलेश यादव

0
467
अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनता को सताने में रूचि रखती है। उसने अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी है। जो विकास कार्य समाजवादी सरकार ने किए भाजपा उनकी नकल भी नहीं कर सकती है। जनता सब देख रही है। उसको बस सन् 2022 का इंतजार है। जब चुनाव में वह भाजपा को हटाकर समाजवादी सरकार को सत्ता में लाएगी।
अखिलेश यादव आज यहां इस्कान, दिल्ली के स्वामी महामंत्र दास जी द्वारा आशीर्वाद दिए जाने के उपरांत उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा भाजपा की नकारात्मक दिशा है जबकि सकारात्मक विचार से ही समाज का भला होता है। ‘‘नई हवा है, नई सपा है, बड़ों का हाथ, युवा का साथ है।‘‘
श्री यादव ने कहा कि तीर्थ स्थलों का विकास समाजवादी सरकार में ही हुआ था। अयोध्या, गोवर्धन के परिक्रमा पथ पर सड़क, लाईट, छाया की व्यवस्थाएं यात्रियों की सुविधा के लिए की गई थी। मथुरा, काशी में भी सुंदरीकरण की योजनाएं लागू की थी।
इस्कान मंदिर के स्वामी महामंत्र दास जी ने अखिलेश जी को आशीर्वाद देते हुए भविष्यवाणी की कि सन्2022 में वही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा उनकी शुभकामनाएं अखिलेश जी के साथ है। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में उन्होंने विकास कार्य कराए थे। उन्होंने नीतिपूर्ण काम किया है। सभी के प्रति समानता का व्यवहार होना चाहिए।
स्वामी महामंत्र दास जी ने कहा कि समाज संकट में है। भाजपा का एजेण्डा विनाशकारी है। अखिलेश जी का एजेण्डा सद्भाव का है और समाजवादी सरकार में ही राज्य के कल्याण के कार्य हुए हैं। अखिलेश जी की बेदाग छवि है वे समाज के सभी वर्गों में लोकप्रिय है। उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में ही समाज और प्रदेश का भला हो सकता है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here