Advertisement
Home Entertainment अमिताभ,अभिषेक,पुत्रवधू अभिनेत्री ऐश्वर्या बच्चन- पौत्री आराध्य कोरोना संक्रमित, हर्षवर्द्धन-ममता ने की उनके...

अमिताभ,अभिषेक,पुत्रवधू अभिनेत्री ऐश्वर्या बच्चन- पौत्री आराध्य कोरोना संक्रमित, हर्षवर्द्धन-ममता ने की उनके शीध्र स्वस्थ होने कामना

0
1171

मुम्बई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन के स्वयं कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दिये के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अमिताभ बच्चन और अभिनेता पुत्र अभिषेक बच्चन के बाद उनकी पुत्रवधू अभिनेत्री ऐश्वर्या बच्चन तथा पौत्री आराध्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है।

श्री हर्षवर्द्धन ने ट्वीट कर कहा कि  प्रिय अमिताभ जी, मैं और पूरा देश आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना में शामिल है। आखिरकार आप देश के लाखों लोगों के आर्दश है, एक प्रतिष्ठित सुपरस्टार। हम सभी उनकी अच्छी तरह से देखभाल करेंगे। शीघ्र स्वास्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं।
केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी श्री अमिताभ बच्चने के शीघ्र कामना की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि श्री अमिताभ बच्चन जी के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

Advertisment

शनिवार देर रात अमिताभ बच्चने और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन ने अलग-अलग ट्वीट कर स्वयं के कोरोना पाजिटिव होने की जानकारी सार्वजनिक रूप से दी। पिता-पुत्र को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर स्वयं के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि राहत कि बात यह है कि अमिताभ में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसके कुछ देर बाद अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया कि आज दिन में हम दोनों मैं और मेरे पिता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हम दोनों को वायरस के मामूली लक्षण हैं और हम अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हमने सभी आवश्यक अथारिटीज को जानकारी दे दी है। हमारे परिवार के अन्य सभी सद्स्य और स्टाफ की कोरोना जांच कराई गई है। मेरा सभी से अनुरोध है कि धैर्य बनाए रखें और भयभीत होने की कोई जरुरत नहीं है। धन्यवाद। उन्होंने यह भी लिखा कि बीएमसी हमारे संपर्क में है और हमें जो भी बताया जायेगा उसकी अनुपालन करेंगे।

इससे पहले सतहत्तर वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट में लिखा, “ मेरी कोरोना जांच पाजिटिव आई है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल अथारिटीज को जानकारी दे रहा है। परिवार के सभी सदस्यों और कर्मचारियों की भी जांच कराई गई है,जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।”

श्री बच्चन ने आगे लिखा कि पिछले 10 दिनों के दौरान जो भी मेरे संपर्क में आये उन सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि कृपया वह सभी स्वयं की कोरोना जांच करवा लें।”

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here