Advertisement
Home Local News अलीगढ़ में जहरीले शराब से मरने वालों की संख्या 42 तक पहुंची,...

अलीगढ़ में जहरीले शराब से मरने वालों की संख्या 42 तक पहुंची, प्रशासन छुपा रहा मौत के आंकड़े!

0
251

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। अलीगढ़ में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार से अब तक 42 शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचे हैं। यह संख्या बढ़ भी सकती है। हालांकि डीएम ने दोपहर दो बजे तक शराब से सिर्फ 22 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जिनके पोस्टमार्टम रात 2 बजे तक हुए थे। शासन 25 से ज्यादा की पुष्टि करने से कतरा रहा है। शवों के साथ आये लोगों का आरोप है कि प्रशासन मौतों के आंकड़े छुपा रहा है। जो लोग अलीगढ़ के बाहर जाकर भर्ती हुये और मर गये उनके शव यहां आने नहीं पाये। न ही मृतकों में उनकी गिनती हो पा रही है। ऐसे मृतकों के परिजन बहुत परेशान हैं। क्योंकि यदि उनकी गड़ना नहीं होगी तो उन्हें सरकारी अनुदान से वंचित कर दिया जायेगा। हालांकि कुछ लोग ऐसे परिवारों को ढांढस बांध रहे हैं कि बहुत शोर-शराबा मीडिया बाजी में न पड़ो सबको बराबर मुआवजा मिलेगा। मृतकों की वास्तविक संख्या की पुष्टि देर रात तक होने की उम्मीद है। आईबी व अन्य एजेंसियों ने पोस्टमार्टम केंद्र पर डेरा डा रखा है। पल पल की रिपोर्ट शासन को दी जा रही है। आबकारी आयुक्त फोन पर आने से कतरा रहे हैं। आबकारी मंत्री यह नहीं बता रहे हैं कि उनके कार्यकाल में जहरीले शराब से कितनी मौतें हुई।

manoj shrivastav

बता दें कि शनिवार को थाना पिसावा इलाके के गांव शादीपुर में एक महिला समेत पांच लोगों की और थाना टप्पल के गांव मादक और कस्बा जट्टारी में चार लोगों की मौत हो गई। लोधा के करसुआ बॉटलिंग प्लांट के बाहर एक ट्रक चालक भी मृत पाया गया है।थाना टप्पल व पिसावा के करीब चार लोग गंभीर हैं, जिन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल व अलीगढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर शवों का पोस्टमार्टम नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Advertisment

हालांकि लापरवाही के आरोप में सरकार ने जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, आबकारी निरीक्षक राजेश यादव, प्रधान सिपाही अशोक कुमार, निरीक्षक चंद्रप्रकाश यादव और सिपाही रामराज राना को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज कर शराब तस्करी रैकेट में आरोपी अनिल चौधरी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।दो मुख्य आरोपी फरार हैं, जिन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

 

मजिस्ट्रेयटी जांच शुरू…जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेश पर एडीएम प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू की। 15 दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे।

प्रदेश भर में शराब के बढ़ते अवैध कारोबार को देखते हुये आबकारी विभाग अभियान चलायेगा। अपरमुख्यसचिव आबकारी संजय भूसरेड्डी ने 15 दिन तक अभियान चलाने का आदेश दिया है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश का असर भी दिखने लगा। लखनऊ में एक चेकपोस्ट पर पिकप में 300 बोतल शराब पकड़ी गयी।देर रात तक प्रदेश के अन्य जिलों में हुई कार्रवाई का विवरण आबकारी विभाग जारी कर सकता है। अलीगढ़ मामले में लोधा के थानेदार को निलंबित कर दिया गया। सीओ के स्थांतरण की भी सूचना आ रही है। लेकिन भोले-भाले डीएम-एसएसपी पर अभी तक शासन ने कोई निर्णय नहीं लिया।
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here