Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya इटावा में भर्ती 25 शिक्षक बर्खास्त

इटावा में भर्ती 25 शिक्षक बर्खास्त

0
453

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर भर्ती हुए 25 शिक्षको को बर्खास्त कर दिया गया।
इटावा की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा का फर्जी प्रमाण पत्र पाए जाने पर जिले के 25 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया । उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर जुलाई 2018 में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित की गई जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2013 व वर्ष 2016 में चयनित किए गए शिक्षकों के प्रपत्रो के जांच कराये जाने के बाद यह कार्रवाई की गई ।
उन्होंने बताया कि जांच कमेटी ने वर्ष 2011 की शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्रों की जांच की थी। इसके लिए इनका सत्यापन कराया गया था । सत्यापन के बाद कमेटी ने 25 शिक्षकों को बर्खास्त करने की संस्तुति की थी। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की है ।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 12 शिक्षकों का सत्यापन न/न हो पाने पर उनके वेतन रोकने के निर्देश किए गए हैं। इस मामले में पहले ही नौ शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है, अब तक बर्खास्त शिक्षकों की संख्या 34 हो गई है। उन्होंने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट जैसे ही आएगी आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
बर्खास्त किए गए 25 शिक्षको में सबसे ज्यादा 16 ताखा ब्लाक के है । इतना ही नहीं महेवा, चकरनगर व बसरेहर में भी कई शिक्षक बर्खास्त किए गए हैं। भरथना ब्लाक में एक शिक्षक को बर्खास्त किया गया है।
गौरतलब है कि जांच समिति दो साल से जांच कर रही थी। सभी फर्जी शिक्षकों पहले ही नोटिस दिये जा चुके थे लेकिन अब इनकी सेवा समाप्ति भी कर दी गई । बर्खास्त शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण की मार्कशीट में अनुत्तीर्ण होने के बाद भी उसे बदलकर नौकरी हथिया ली थी । जांच में इनके रोल नंबर पर किसी अन्य अभ्यर्थी का नाम पाया गया था।
रूपकिशोर प्राथमिक विद्यालय बोझा, विकास कुमार प्राथमिक विद्यालय नगला भागा, मंगल सिंह प्राथमिक विद्यालय बनीहरदू, धर्मेंद्र सिंह प्राथमिक विद्यालय बम्हनीपुर,राजेन्द्र कुमार प्राथमिक विद्यालय अहिवरनपुर, राजवीर सिंह प्राथमिक विद्यालय सरावा,दिलीप सिंह प्राथमिक विद्यालय रिदौली अरुण कुमार प्राथमिक विद्यालय मोहरी,अवधेश कुमार प्राथमिक विद्यालय नगला बंधा,धर्मेंद्र सिंह प्राथमिक विद्यालय कठौतिया,मुनेश कुमार प्राथमिक विद्यालय चमरौआ,प्रदीप कुमार प्राथमिक विद्यालय भरतपुर खुर्द,नीरज मिश्रा भडरपुर,संजय लवानिया प्राथमिक विद्यालय बनी केशोपुर,बृजेश कुमार प्राथमिक विद्यालय नगला प्रीत,जयव्रेश प्राथमिक विद्यालय सरावा है।

https://www.sanatanjan.com/home/

Advertisment
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here