लखनऊ। उत्तर प्रदेश व झारखंड में होने वाले उपचुनावों को लेकर अब सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव उपचुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। नौगांव सादात में डॉ कमलेश सिंह, बुलंदशहर से सुशील चौधरी, टूंडला से स्नेह लता स्नेह लता, घाटमपुर से कृपाशंकर व देवरिया से मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी प्रत्याशी के तौर पर घोषित किए गए, जबकि झारखंड में होने वाले उपचुनावों के मध्य नजर बेरमो से कुमार जय मंगल को को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें।
सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।










