Advertisement
Home Lucknow News उप्र में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रहे हैं...

उप्र में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ – अजय कुमार लल्लू

0
584

भ्रष्टाचारियों का चरागाह बन गया है उ0प्र0 सचिवालय – अजय कुमार लल्लू

अपराधियों पर सरकार का इकबाल बेअसर- अजय कुमार लल्लू

Advertisment

सचिवालय में फर्जीवाड़ा, सरकार के संरक्षण का जीता-जागता सबूत- अजय कुमार लल्लू

लखनऊ 02 दिसबर 2020।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने आज जारी बयान में कहा कि सरकार की तमाम फर्जी घोषणाओं की भांति ‘न गुण्डाराज-न भ्रष्टाचार’ का नारा भी पूरी तरह जुमला साबित हो रहा है। जालसाजों द्वारा भोले भाले युवकों से सचिवालय में नौकरी दिलाये जाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी की घटना समाचारपत्रों में बड़ी प्रमुखता से सुर्खियों में आई है। पैसे वसूली का खेल सचिवालय, इन्दिराभवन में बड़े पैमाने पर हुई है। यह इस बात का प्रतीक है कि पूर्व में घटित पशुधन विभाग में हुए घोटाले से न तो सरकार ने कोई सबक सीखा है और न ही सरकारी कर्मियों के अन्दर सरकार का कोई भय है। खुलेआम नौकरी के नाम पर ठगी के मामले निरन्तर प्रकाश में आते जा रहे हैं और सरकार झूठी आत्म प्रसंशा में लगी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सचिवालय में ठगी की घटना से ज्यादा बड़ा मामला प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिलवाने के नाम पर हुई है। यह मामला बकायदा एक कम्पनी बनाकर एक ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। सवाल यह उठता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री किस प्रकार के अपराधी और किस प्रकार के अपराध पर अंकुश लगाने की बातें कर रहे हैं। न सचिवालय में भ्रष्टाचार रूक रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे बड़े मामले आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चल रहे भ्रष्टाचार पर योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि पशुधन विभाग में 9 करोड़ 72 लाख का घोटाला उजागर होने, सचिवालय में भ्रष्टाचारियों द्वारा समानान्तर सचिवालय चलाये जाने की बड़ी घटना होने के बाद जिसमें पशुधन विभाग के मंत्री के निजी सचिव सहित डीआईजी, सुरक्षा अधिकारी आदि बड़े अधिकारियों के खिलाफ अभी जहां जांच विचाराधीन है वहीं नये सिरे से सचिवालय में नौकरी के नाम पर युवाओं के ठगे जाने का मामला सार्वजनिक होने से भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेन्स की भाजपा सरकार की कलई खुल गयी है।

श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अभी कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा खरीदे गये पीपीई किट में घोटाला, बिजली विभाग में पीएफ घोटाला, स्मार्ट मीटरों की खरीद में घोटाला, पंचायतीराज विभाग में परफार्मेन्स ग्रान्ट घोटाला, प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए जूता, मोजा, स्वेटर एवं पाठ्यपुस्तकों की खरीद में घोटाला आदि योगी सरकार की भ्रष्टाचार और अपराधियों पर जीरो टाॅलरेन्स के दावे की पोल खेालती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उ0प्र0 में घोटालों की सरकार चल रही है। नित नये घोटाले सामने आ रहे हैं और घोटालों को संस्थागत रूप दिया जा रहा है। सरकार इस पर अंकुश लगाने के बजाए जुबानी लफ्फाजी करने और भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेन्स का नारा गढ़ने में जुटी हुई है। उन्होने कहा कि सरकार नारा देने के बजाय भ्रष्टाचार और अपराधियों पर सख्त कदम उठाये जिससे प्रदेश की पीड़ित जनता को राहत मिल सके।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here