Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya किसान कृषि विल समर्थनक नेताओं का हुक्का-पानी बंद करें-रामगोविंद चौधरी

किसान कृषि विल समर्थनक नेताओं का हुक्का-पानी बंद करें-रामगोविंद चौधरी

0
436

मोदी 2014 में बोले थे ” मैं देश नहीं बिकने दूंगा”, लेकिन जब से पीएम बने सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने की होड़ लगा दिये हैं-

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने अन्न जल ग्रहण करने वाले सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे खेती बारी और किसानी को निगलने वाले कानूनों के समर्थन में खड़े नेताओं से राम राम, प्रणाम, आदाब सलाम तथा हुक्का पानी बन्द करें। गांव में आने वाले सभी रास्तों पर यह नोटिस चिपका दें, कि अम्बानी अडानी के एजेंटों का हमारे गांव में प्रवेश वर्जित है। चौधरी रविवार को बलिया जिले की बाँसडीह विधानसभा क्षेत्र के रेवती ब्लाक के विसौली ग्राम में आयोजित किसान घेरा चौपाल को सम्बोधित कर रहे

Advertisment

थे। रामगोविंद चौधरी ने कहा कि अडानी, अम्बानी के एजेंट और उनके पेरोल पर जी रहे नेता हम किसानों में फूट डालने के लिए शासन प्रशासन की मदद से जगह जगह सम्मेलन कर रहे हैं। वह लोगों को समझा रहे हैं कि खेती बारी और किसानी को अम्बानी अडानी को देना लाभ का सौदा है। इन एजेंटों से सावधान रहने की जरूरत है। इस सावधानी का सबसे आसान रास्ता है कि इनसे दूरी बनाकर रहें और इनका बहिष्कार करें। रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2014 में पूरे देश मे घूम-धूम कर कह रहे थे कि “मैं देश नहीं बिकने दूंगा” लेकिन वह जब से देश के प्रधानमंत्री बने तबसे देश बेचने पर ही आमादा हैं। यह सरकार सभी सार्वजनिक उपक्रमों, दूर संचार, हवाई जहाज और रेल की तरह खेती बारी और किसानी को भी अम्बानी अडानी समूहों को सौंप देने पर आमादा है। इसके लिए ये लोग रोज नया नया झूठ बोल रहे हैं। इसके मुकाबले के लिए जरूरी है कि हम खेती बारी किसानी करने वाले सभी लोग समाजवादी पार्टी के साथ लामबन्द रहें। इसे लेकर उसी एलान को सच माने जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव घोषित करें।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here