Advertisement
Home International कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वास्थ्य में...

कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वास्थ्य में अब सुधार,हसीना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के कोरोना वायरस से जल्द स्वस्थ होने की कामना की

0
521

वाशिंगटन।कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है ।अब उन्हें बुखार नहीं है ।

व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. सीन कॉनले के मुताबिक राष्ट्रपति के इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में पर्याप्त सुधार हुआ है और कल शाम उन्होंने बिना किसी परेशानी के रेमेडिसिव की दूसरी खुराक ली। दिन भर उनके शरीर का तापमान 96 और 98 डिग्री के बीच रहा। उन्हें बुखार नहीं है तथा अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है। अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

Advertisment

श्री कॉलेन ने बताया कि अभी तक वह पूरी तरह ठीक नहीं है लेकिन चिकित्सकों की टीम उनके ठीक होने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार श्री ट्रम्प ने शनिवार की शाम बिजनेस का संचालन करते हुए और बिना किसी परेशानी के अस्पताल के कपड़ों में मैरीलैंड के वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर के इर्द-गिर्द घूमते हुए बिताया।

मेडिकल सेंटर द्वारा शनिवार को श्री ट्रंप का चार मिनट के वीडियो जारी किया, “श्री ट्रंप ने कहा कि वह बेहतर महसूस कर रहे है और जल्द ही वापस लौटेगे। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिन ‘असली परीक्षा’ होने वाली है।”

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार श्री ट्रंप और उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें मैरीलैंड के वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर भर्ती कराया गया था।इधर, बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के कोरोना वायरस से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सुश्री हसीना के प्रेस सचिव इहसानुल करीम ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस संबंध में श्री ट्रंप को पत्र लिखकर दोनों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि मुझे यह जानकर काफी दुख हुआ कि आप दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से कोरोना से संक्रमित हो गये तथा आपको अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

सुश्री हसीना ने लिखा कि मैं श्री ट्रंप और मैडम मेलानिया ट्रंप के जल्द से जल्द कोरोना से पूरी तरह से ठीक होने की कामना करती हूं और आशा करती हूं कि आने वाले दिनों में आप एक मजबूत और जीवंत स्वभाव के साथ अपने कार्यालय में वापस आयें ताकि आप कोरोना वायरस और इससे संबंधित चुनौतियों के खिलाफ लड़ाई में अपने देश का नेतृत्व कर सकें।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here