Advertisement
Home Uttar Pradesh News कोरोना: सुल्तानपुर में मुंबई से आए दो लोगों की मौत

कोरोना: सुल्तानपुर में मुंबई से आए दो लोगों की मौत

0
362

लखनऊ/ सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मुंबई से आए दो लोगों की मृत्यु के बाद उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है, जिले में अब मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीबीएन त्रिपाठी ने आज यहां बताया कि 19 जून को बीरबल साहनी इंस्टिट्यूट ऑफ पाॅलियो बाटनी लैब लखनऊ को भेजे गये 126 सैंपल का परिणाम आज प्राप्त हुआ है। जिसमें से 124 निगेटिव तथा दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले दोनों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मृतक 52 वर्षीय व्यक्ति कादीपुर खुर्द विकास क्षेत्र का रहने वाला था। वह हृदय रोग एवं मधुमेह से पीड़ित था और निजी कार से 18 जून को यहां पहुंचा था। इसके अलावा पुरवा सैफुल्लागंज गोसाईगंज जयसिंहपुर निवासी 50 वर्षीय दर्जी मुम्बई से निजी कार से सुल्तानपुर पहुंचा था वह भी हृदय रोग एंव मधुमेह से पीड़ित था। जांच रिपोर्ट आने के एक दिन पहले उसकी भी मौत हो गयी
उन्होंने बताया कि कोविड केयर सेन्टर केएनआईटीमें स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे श्याम लाल , संजय कुमार यादव एंव दिलीप कुमार यादव की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है और पूर्ण रूप से स्वस्थ है। उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here