Advertisement
Home Local News गाजीपुर में ढहा डॉन मुख्तार अंसारी के करीबी का अवैध हॉस्पिटल!

गाजीपुर में ढहा डॉन मुख्तार अंसारी के करीबी का अवैध हॉस्पिटल!

0
422

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी आलम सिद्दीकी के अवैध शम्मे हुसैनी हास्पिटल व ट्रामा सेंटर शनिवार की सुबह ढहा दिया गयाा। एनजीटी के नियमों का उल्लंघन कर गंगा की जमीन पर बनाए गए हॉस्पिटल को प्रशासन और पुलिस ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया और अब मुख्तार से जुड़े अन्य लोगों को भी कार्रवाई का डर सताने लगा। इससे पहले 191-आईएस गैंग का मुखिया मुख्तार के करीबी और मददगार परिवार आजम सिद्दीकी और डाक्टर शादाब सिद्दीकी समेत परिवार के 17 शस्त्र लाइसेंस निलंबित हो चुके हैं। एसडीएम सदर ने बीते आठ अक्टूबर को ही आदेश जारी किया था। प्रदेश मेंं अपराधियों और उनके गुर्गों पर की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रदेश में हर दिन कोई न कोई अपराधी या उसका गुर्गा प्रशासन के कार्रवाई का शिकार होता है। प्रशासन के रवैये से मुख्तार अंसारी के सहयोगियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। बरबराहना निवासी आजम सिद्दीकी और डाक्टर शादाब सिद्दीकी के गंगा किनारे बने अस्पताल शम्मे हुसैनी में जिलाधिकारी की जांच कमेटी ने बड़े पैमाने पर निर्माण को अवैध पाया था। आठ अक्तूबर को मामले में जांच के बाद एसडीएम कोर्ट ने आदेश को शम्मैहुसैनी हास्पिटल पर  नोटिस चस्पा कर संचालक को स्वतः ध्वस्त करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। शम्मे हुसैनी हास्प‌िटल व ट्रामा सेंटर को ध्वस्त करने के विरोध में कॉलेज संचालक ने जिलाधिकारी कोर्ट में आवेदन दाखिल किया। डीएम की अध्यक्षता में बने बोर्ड ने कॉलेज की दलीलों को ठुकराते हुए कार्रवाई की बात कही।इसके बाद शनिवार को सुबह 9 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम में बुलडोजर जेसीबी लेकर पहुंच गई और कॉलेज की दीवार समेत सभी कक्ष ध्वस्त कर दिए। आजम सिद्दीकी और डाक्टर शादाब सिद्दीकी के मुख्तार से संबंधों और कायोें में शामिल हाेने के सबूत तलाशे जा रहे हैं।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here