Advertisement
Home Local News नवाबों के शहर पर अय्याशी का धब्बा!…..सैलून और स्पा सेंटर?

नवाबों के शहर पर अय्याशी का धब्बा!…..सैलून और स्पा सेंटर?

0
632

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। राजधानी के स्पा सेंटर्स सेक्स रैकेट का हब बन गए हैं। इन्दिरानगर में स्पा सेंटर और सैलून की आड़ लेकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।शनिवार को एडीसीपी उत्तरी ने टीम बनाकर छह जगह पर छापेमारी कराई। पुलिस के पहुंचने से स्पा सेंटर में अफरा तफरी मच गई। ग्राहक और युवतियां बचने के लिये बाहर भागने लगे। जिन्हें मौके पर ही पकड़ा गया। स्पा सेंटर संचालिका समेत 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह से जुड़े कई लोगों को पुलिस तलाश रही है।

एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि सैलून और स्पा में हो रहे देह व्यापार के बारे में जानकारी मिली थी। जिस पर कार्रवाई के लिये आठ टीमें बनाई गईं थी। छापेमारी की कार्रवाई की निगरानी वह खुद कर रहीं थीं। इस दौरान इन्दिरानगर सेक्टर-12 ईश्वरपुरी स्थित अमाया हेवन सैलून एंड स्पा सेंटर, सेक्टट-19 ओम प्लाजा स्थित जस्ट हेवन सैलून,  द माउंटेन सैलून, खुर्रमनगर स्थित द स्टाइलिश स्पा सेंटर, शिवाजीपुरम स्थित पर्पल आर्चिड और इन्दिरा नगर स्थित ब्यूटी एंड माइंड स्पा सेंटर से  15 युवक और 20 युवतियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें द मांउटन स्पा सेंटर की संचालित भी शामिल है। एडीसीपी के मुताबिक सेक्स रैकेट से जुड़ा आयुष साथियों संग परास है।

Advertisment

इन्दिरानगर में स्पा सेंटर की आड़ लेकर चल रहे सेक्स रैकेट सेंटर पर हुई कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। वहीं, गिरफ्तार संचालिका ने पुलिस पर दबाव डालने का प्रयास किया। संचालिका का दावा था कि स्पा सेंटर और सैलून में सफेदपोश लोगों की आमद होती है।

सैलून और स्पा सेंटर से पुलिस ने रजिस्टर और मोबाइल फोन बरामद किये हैं। जिनमें कई आपत्तिजनक मैसेज और फोटो हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्पा सेंटर में नियमित आने वाले ग्राहकों के नाम रजिस्टर में दर्ज हैं। ग्राहकों से सैलून और स्पा सेंटर संचालक दो से दस हजार रुपये तक वसूलते थे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here