Advertisement
Home Local News भाजपा ग्राम चौपाल में लेकर पहुंचेगी मोदी-योगी सरकार की योजनाऐं

भाजपा ग्राम चौपाल में लेकर पहुंचेगी मोदी-योगी सरकार की योजनाऐं

0
501

लखनऊ 10 मार्च 2021, भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी का ग्राम चौपाल अभियान कल 11 मार्च से प्रारम्भ होकर 18 मार्च तक चलेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह कल 11 मार्च को गंगागंज चौराहा, गोसाईगंज, लखनऊ में दोपहर 02.30 बजे ग्राम चैपाल में सम्मलित होकर अभियान का शुभारम्भ करेंगे।

इसके साथ ही पार्टी के पदाधिकारी, केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, निगमों-आयोगों व बोर्डो के अध्यक्ष व सदस्य सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व ऐतिहासिक तथा साहसिक निर्णयों को लेकर जनता के दरबार में पहुंचेंगे।

Advertisment

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ईमानदार, निष्ठावान व गांव के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित योग्य उम्मीदवारों की विजय से अन्त्योदय लक्ष्य की प्राप्ति का उद्देश्य लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। उन्होंने कहा कि सम्पन्न, समृद्ध व आत्मनिर्भर गांव से आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए पार्टी पंचायत चुनाव में योग्य उम्मीदवारों के साथ विजय का संकल्प लेकर चुनाव लड़ेंगी।
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाएं तथा कड़े व बड़े निर्णय पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत का आधार होंगे। उन्होंने कहा कि कल से प्रारम्भ होने वाले ग्राम चैपाल अभियान के तहत पार्टी गांव-गांव तक पहुंचकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व निर्णयों का दस्तावेज लेकर प्रत्येक दहलीज पर दस्तक देगी।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here