Advertisement
Home Local News मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के स्कूल बोर्ड में नामित हुए प्रो....

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के स्कूल बोर्ड में नामित हुए प्रो. संजय द्विवेदी

0
333

मनोज श्रीवास्तव, नई दिल्ली, 6 अक्टूबर । मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद ने भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी को सदस्य के तौर पर स्कूल बोर्ड में नामित किया है। यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से जुड़े इस बोर्ड में प्रो. द्विवेदी को तीन वर्ष के लिए नामित किया गया है।

manoj shrivastav

इसके अलावा बीबीसी के पूर्व संवाददाता श्री सतीश जैकब एवं एनडीटीवी के रेजिडेंट एडिटर श्री कमाल खान को भी इस बोर्ड में नामित किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक प्रो. द्विवेदी पूर्व में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव भी रहे हैं। प्रो. द्विवेदी भारतीय भाषाओं की पत्रकारिता के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और उन्होंने ‘उर्दू पत्रकारिता का भविष्य’ नाम से एक पुस्तक का संपादन भी किया है।

Advertisment
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here