Advertisement
Home Uttar Pradesh News Prayagraj यूपी के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजीटिव हुए, योगी का जोर प्रतिदिन कोरोना...

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजीटिव हुए, योगी का जोर प्रतिदिन कोरोना का एक लाख टेस्ट हो

0
357
मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आ गयी हैं। रिपोर्ट आने के बाद वो राजधानी स्थित गोमतीनगर के अपने निजी आवास में होम क्वारंटीन हो गए हैं। जय प्रताप सिंह की तबीयत गुरुवार को खराब हुई थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। देर शाम तक रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
manoj shrivastav

उन्होंने दोका सामना को बताया कि गुरुवार को हल्का बुखार हुआ तो जांच करवा लिया, लेकिन अब ठीक हूँ कोरोना का कोई प्रत्यक्ष लक्षण नहीं महसूस हो रहा है।मेरे स्वास्थ्य को लेकर कोई घबराने की जरूरत नहीं है, मैं जल्दी ही स्वस्थ हो जाऊंगा। दूसरी ओर प्रदेश में कोरोना रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 2712 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में आए नए मामलों की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले गुरुवार को राज्य में पहली बार ढाई हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे। गुरुवार को कुल 2529, बुधवार को 2308 और 19 जुलाई को 2250 केस आए थे। लेकिन आज सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। अपरमुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 2712 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या अब 60 हजार 771 हो गई है। इसमें से 37 हजार 712 लोग इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में फिलहाल कोरोना के 21 हजार 711 सक्रिय मामले हैं। कोरोना के कारण उत्तर प्रदेश में अभी तक कुल 1348 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम रोज अपनी जांच क्षमता को बढ़ा रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश में कुल 50 हजार 697 सैंपल्स की जांच की गई। उत्तर प्रदेश में अभी तक कुल 17 लाख 5 हजार 348 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। राज्य में पूल टेस्टिंग भी लगातार जारी है।प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिदिन एक लाख टेस्ट करने की कार्ययोजना बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण  को नियंत्रित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किया जाना जरूरी है। सीएम ने कहा कि 30 लाख से अधिक की आबादी वाले जिलों में रैपिड एन्टीजन टेस्ट के द्वारा 2 हजार टेस्ट प्रतिदिन तथा इससे कम जनसंख्या वाले जिलों में कम से कम 1,000 टेस्ट  प्रतिदिन रैपिड एन्टीजन टेस्ट विधि के माध्यम से किए जाएं।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here