Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya यूपी पुलिस का शर्मनाक रूप!,दरोगा, पीड़िता से करने लगा अश्लील बातें, एसपी...

यूपी पुलिस का शर्मनाक रूप!,दरोगा, पीड़िता से करने लगा अश्लील बातें, एसपी ने किया निलंबित

0
364

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। यूपी पुलिस का शर्मनाक चेहरा एक बार फिर सामने आया है। सौतेली मां के जुल्म से परेशान होकर पुलिस से गुहार लगाने पहुंची युवती को दरोगा ही परेशान करने लगा। युवती का मोबाइल नंबर लेकर अश्लील बातें करने लगा। सौतेली मां के खिलाफ कार्रवाई के लिए युवती को हम बिस्तर होने (साथ सोने) का दबाव बनाने लगा। युवती ने दरोगा की बातें रिकार्ड कर एसपी से शिकायत कर दी। एसपी ने दरोगा को निलंबित कर जांच का आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा भी दर्ज कराने की बात कही है।मामला भदोही के चौरी क्षेत्र का है। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती की मां की मौत कई साल पहले हो चुकी है। पिता ने दूसरी शादी कर ली। घर में आई सौतेली मां लगातार उसे परेशान कर रही थी। पिछले महीने युवती को घर से निकाल दिया। युवती सौतेली मां की शिकायत लेकर भदोही कोतवाली पहुंची। कोतवाल ने मामला कस्बा भदोही का होने के कारण उसे कस्बा चौकी प्रभारी दरोगा संतोष राय के पास भेज दिया। दरोगा ने युवती से लिखित शिकायत के साथ ही मोबाइल नंबर भी ले लिया। शिकायत लेने के बाद भी दरोगा ने कार्रवाई तो कुछ नहीं की बल्कि युवती को फोन कर बातें करने लगा। दरोगा ने फोन पर युवती से अश्लीलता शुरू कर दी। घर में दोबारा प्रवेश कराने और सौतेली मां पर कार्रवाई के बदले हम बिस्तर होने का दबाव बनाने लगा। युवती के कई बार इनकार के बाद भी दरोगा नहीं माना।इसके बाद युवती ने एसपी से शिकायत की। दरोगा की अश्लील बातों वाला आडियो भी दिया। मामला सामने आते ही एसपी राम बदन सिंह ने दरोगा को निलंबित करते हुए एएसपी को मामले की जांच सौंपी दी। एसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट में मामला सही होने पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here