Advertisement
Home Local News वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमशंकर.पाण्डेय समाजवादी पार्टी में शामिल

वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमशंकर.पाण्डेय समाजवादी पार्टी में शामिल

0
574

लखनऊ: 09 दिसम्बर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में आज वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रेमशंकर पाण्डेय तथा समानता दल के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कुमार सिद्धार्थ कुशवाहा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था जताई और सन्2022 के चुनावों में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद पर बिठाने का संकल्प लिया।
श्री अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल सभी साथियों का स्वागत करते हुए आशा जताई की वे सब मिलकर समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे और गांव-गांव, घर-घर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाएंगे।
आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख हैं सर्वश्री जयपाल यादव, अतुल श्रीवास्तव, रमाकांत जायसवाल, संदीप सिंह, अर्पित श्रीवास्तव, अश्वनी सिंह, डी.पी. सिंह, अजीत सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, उमंग श्रीवास्तव, प्रज्जवल श्रीवास्तव, विजय बाधवानी, नागेश्वर चौरसिया, जीतू यादव, मो0 शाहिद, कलाधर तिवारी, रमेश यादव, मो0 जीशान, धर्मेन्द्र यादव, अतुल पाठक, श्रवण यादव, संदीप पाण्डेय, कृष्णा यादव, संजीवन यादव एवं शुभम श्रीवास्तव।
इस अवसर पर विधान परिषद के लिए नवनिर्वाचित सदस्य श्री आशुतोष सिन्हा तथा प्रदीप जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा एवं संजय मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here