Advertisement
Home Entertainment शानदार अभिनेत्री रानी मुखर्जी: काजोल

शानदार अभिनेत्री रानी मुखर्जी: काजोल

0
999

मुंबई। काजोल और रानी मुखर्जी रिश्तेदार हैं। काजोल और रानी मुखर्जी ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आए थे। करण जौहर निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। बॉलीवुड अभिनत्री काजोल, रानी मुखर्जी को शानदार अभिनेत्री मानती हैं।

बॉलीवुड स्टार्स अक्सर सोशल मीडिया के सहारे अपने फैंस से मुखातिब होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर आस्क मी एनिथिंग सेशन के सहारे कई बार सेलेब्स अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हैं। हाल ही में काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक ऐसा ही सेशन किया। इस सेशन में काजोल ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए।

Advertisment

काजोल से पूछा गया कि क्या आपको रानी मुखर्जी एक एक्टर के तौर पर पसंद हैं। इस पर जवाब देते हुए काजोल ने कहा कि मुझे लगता है कि वे एक बेहद शानदार एक्ट्रेस हैं।

उल्लेखनीय है कि रानी मुखर्जी भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री हैं अपने बॉलीवुड करियर के दौरान वे भारत की सबसे हाईप्रोफाइल अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्‍हें कई पुरस्‍कार मिल चुके हैं जिनमे से 7 फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी शामिल हैं वे भारतीय अभिनेत्रियों की सूची में प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। रानी समाज सेवा के कार्य में बहुत सक्रिय है उन्होंने बहुत सारी संस्थाओं के लिए चंदा एकत्र किया है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here