Advertisement
Home Local News स्वामी विवेकानंद जी की जयन्ती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘के रूप में मनाएगी...

स्वामी विवेकानंद जी की जयन्ती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘के रूप में मनाएगी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा

0
426

लखनऊ 11 जनवरी 2021, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयन्ती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘ के रूप में मनाएगी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा संकल्पित आत्मनिर्भर भारत योजना में सहभागी युवा उद्यमियों को युवा मोर्चा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्री राधामोहन सिंह जी सुलतानपुर, प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी राजधानी लखनऊ में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें युवा उद्यमियों को स्मृति चिन्ह, शाल, इत्यादि सौंपकर उनका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह सुल्तानपुर, प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ महानगर, प्रदेश सहप्रभारी श्री सुनील भाई ओझा जी भदोई, श्री सत्या कुमार जी एवं संजीव चैरसिया जी महोबा, प्रदेश सह महामंत्री संगठन उत्तर प्रदेश श्री भवानी सिंह जी गाजीपुर, प्रदेश सह महामंत्री संगठन श्री कर्मवीर जी सहारनपुर महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह लखनऊ जिला, श्री पंकज सिंह नोएडा, श्रीप्रकाश पाल कानपुर देहात, श्री देवेंद्र चैधरी बागपत, श्री नीलम सोनकर संतकबीर नगर, ब्रज बहादुर जी शाहजहांपुर, प्रदेश महामंत्री श्री सुब्रत पाठक कन्नौज, श्री अमरपाल मौर्य लखीमपुर, प्रदेश मंत्री श्री चंद्रमोहन अमरोहा, श्रीमती पूनम बजाज मथुरा, सुभाष यदुवंश एटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री रजनीकांत माहेश्वरी मैनपुरी, श्री धर्मेन्द्र सिंह जी गोरखपुर जिला, केन्द्रीय मंत्री श्री वी०के. सिंह ग्रेटर नोएडा, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण श्री भूपेंद्र चैधरी शामली, श्री अशोक कटारिया बुलन्दशहर, श्री अतुल गर्ग मेरठ महानगर, अनिल शर्मा मुरादाबाद महानगर, श्री कपिलदेव अग्रवाल बिजनौर, श्री राघवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह कानपुर उत्तर, जयप्रकाश निषाद देवरिया, अध्यक्ष उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम श्री बाबूराम निषाद चित्रकूट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री रमापति राम त्रिपाठी कुशीनगर, श्री सतीश गौतम अलीगढ़, श्रीमति केसरीदेवी पटेल जी प्रयागराज गंगापार, विजय शिवहरे फिरोजाबाद, श्री नवाब सिंह नागर गाजियाबाद जिला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राम शकंर सिंह कठरिया इटावा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में जिला स्तर पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों में पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here