Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya हिंदू महासभा का प्रदेश अधिवेशन अयोध्या में रविवार को

हिंदू महासभा का प्रदेश अधिवेशन अयोध्या में रविवार को

0
496

लखनऊ। अखिल भारत हिंदू महासभा की उत्तर प्रदेश इकाई का अधिवेशन रविवार को अयोध्या में आयोजित किया जायेगा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी बैठक आयोजित की जा रही

इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी बैठक आयोजित की जा रही है। मानस भवन अयोध्या में हो रहे प्रदेश अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिये पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के प्रमुख नेताओं सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंच चुके है। हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी अयोध्या में ही डेरा डाले हुये है, और कार्यक्रम की सफलता के लिये आयोजकों की टीम के साथ जुटे हुये है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित कैम्प कार्यालय से प्रमुख नेता और सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिये रवाना होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि मानस भवन, अयोध्या में प्रदेश अधिवेशन का अन्तिम रूप दे दिया गया है।

Advertisment

कद्दावर हिंदू नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित होंगे

अधिवेशन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री विजय प्रकाश मानव सहित उत्तर प्रदेश प्रभारी शिवपूजन दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष उमा नाथ मिश्रा, महामंत्री सिद्वार्थ दुबे आदि हिंदू महासभा के कई कद्दावर नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।
पार्टी के मुताबिक प्रदेश अधिवेशन में चुनाव प्रक्रिया का भी कार्यक्रम संपन्न होगा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचारों को रखेगें और पार्टी को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की जायेगी।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here