Advertisement
Home Religious Tirth-Darshan ये हैं दुनिया की 11 सबसे पुरानी गुफाएं, इनमें मौजूद हैं कई...

ये हैं दुनिया की 11 सबसे पुरानी गुफाएं, इनमें मौजूद हैं कई रहस्य

0
1449
दुनियाभर में ऐसी कई गुफाएं हैं, जो की सदियों पुरानी हैं। प्राचीन होने के साथ-साथ धर्म की नजह से भी ये गुफाएं बहुत ही खास हैं। इन गुफाएं और गुफा मंदिरों में अलग-अलग शताब्दियों की कलाओं के उदाहरण देखने को मिलते हैं। आज हम आपको देश-विदेश में बनी हिंदू धर्म की ऐसी ही 11 प्राचीन और खास गुफाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.हिंगलाज माता मंदिर (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिंगोल नदी के किनारे पहाड़ी गुफा में स्थित देवी सती का हिंगलाज मंदिर बहुत ही प्राचीन है। हिंगलाज माता का यह मंदिर देवी सती के 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर के महत्व का उल्लेख कई ग्रंथों में भी मिलता है।

2. गोवा गजह गुफा (इंडोनेशिया) –

इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर हिन्दुओं के कई प्राचीन मंदिर हैं, जहां एक गुफा मंदिर भी है। इस गुफा मंदिर को गोवा गजह गुफा और एलीफेंटा की गुफा कहा जाता है। 1995 में इसे विश्व धरोहरों में शामिल किया गया। यह गुफा भगवान शंकर की है। यहां 3 शिवलिंग बने हैं। देश-विदेश से पर्यटक इसे देखने आते हैं।

3. भगवान मुरुगन की गुफा (मले‍शिया) –

मलेशिया भी पहले हिन्दु राष्ट्र हुआ करता था। वहां कई प्राचीन गुफा मंदिर है। उनमें से एक है देवी पार्वती के बेटे भगवान मुरुगन का गुफा मंदिर। यहां पर भगवान मुरुगन के जन्म दिवस से रूप में थैपुसम नामक उत्सव मनाया जाता है। यहां गुफा में भगवान मुरुगन की लगभग 43 मीटर ऊंची मूर्ति है। यहां पर थैपुसम त्योहार 10 महीने में एक बार मनाया जाता है।
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here