Advertisement
Home Lucknow News 20 व 21 को अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ

20 व 21 को अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ

0
328

लखनऊ। विधायक डॉ. नीरज बोरा के पुरनिया स्थित कार्यालय में अटल स्वास्थ्य मेले की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि 20 व 21 दिसंबर को विकासनगर मिनी स्टेडियम, लखनऊ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अटल स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मेले में सरकारी व निजी अस्पतालों के अनेक विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। आमजन मेले में आकर अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करा सकेंगे तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर बीमारियों के उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Advertisment

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, सौरभ बाल्मीकि, महानगर महामंत्री राम औतार कन्नौजिया, विधानसभा संयोजक ब्रज किशोर पाण्डेय, नगर कार्यकारिणी सदस्य सतीश वर्मा सहित विधान सभा उत्तर के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

 

उत्तर मंडल-5 से मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, मंडल महामंत्री सी.के. वर्मा एवं अक्षय मिश्रा, संयोजक रामसरन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, मीरा पाण्डेय, दिव्यांशी शुक्ला, मंडल मंत्री पूनम राय, पार्षद सौरभ तिवारी, राघवराम तिवारी, मान सिंह यादव, जया पाण्डेय तथा मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी भी उपस्थित रहे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here