Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya अलका राय ने प्रियंका को पत्र लिख कर कहा “जहां कांग्रेस की...

अलका राय ने प्रियंका को पत्र लिख कर कहा “जहां कांग्रेस की सरकार वहां संरक्षण पा रहा मुख्तार”

0
509

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय की पत्नी विधायक अलका राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को एक संवेदना भरा पत्र लिखा है। जिसमें अलका राय का आरोप है कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को संरक्षण दिया जा रहा है और उसे कोर्ट में पेश होने से बचाया जा रहा है। इसके चलते पीड़ितों के न्याय से वंचित किया जा रहा है। इस मामले में अलका राय ने प्रियंका गांधी को पत्र लिख कर यह विनती की है कि हत्यारोपी मुख्तार अंसारी को न बचाया जाए। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ‘अगर मुख्तार को संरक्षण मिल रहा है तो राहुल-प्रियंका की मंजूरी से होगा’। अलका राय ने लिखा है कि वह 14 साल से पति की हत्या का इंसाफ पाने के लिए लड़ रही हैं। लेकिन जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं वहां-वहां उस जुल्मी (मुख्तार अंसारी) को खुला संरक्षण दे रही है। पत्र में वह लिखती हैं, “उत्तर प्रदेश की तमाम अदालतों से मुख्तार अंसारी को तलब किया जा रहा है। परंतु पंजाब सरकार उसे उत्तर प्रदेश भेजने को तैयार नहीं है। हर बार कोई ना कोई बहाना बनाकर मुझे और मुझ जैसे सैकड़ों लोगों को इंसाफ से वंचित किया जा रहा है। यह बेहद शर्मनाक है कि आपकी राजनीतिक पार्टी और उसके नेतृत्व की सरकार इतनी निर्लज्जता के साथ मुख्तार अंसारी जैसे दुर्दांत अपराधी के साथ खुल कर खड़ी है। कोई भी ये स्वीकार नहीं करेगा कि ये सब कुछ आपकी और राहुल जी की जानकारी के बगैर हो रहा है”।अलका राय ने सवाल किया है कि महिला हो कर महिला का दर्द क्यों नहीं समझ रहीं प्रियंका? अलका पत्र में लिखती हैं कि “मुख्तार अंसारी पेशेवर अपराधी है। उसने तमाम निर्दोषों की बेरहमी से हत्या की है। अनेक माताओं-बहनों का उसने सुहाग उजाड़ा है, तो तमाम बच्चों के सिर से उसने पिता का साया छीना है। प्रत्येक पीड़ित को उस क्षण की प्रतीक्षा है, जब मुख्तार जैसे दुर्दांत अपराधी को उसके किए की कड़ी सजा मिलेगी। इंसाफ की आस में हमारा हर दिन व हर रात तिल-तिल कर गुजर रहा है। आप खुद भी एक महिला हैं, ऐसे में मेरा आपसे विनम्रता से सवाल है कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं? क्या आपको हम जैसी अबलाओं का दर्द नहीं दिख रहा?”मुख्तार अंसारी को सुरक्षित रखने का आरोप लगाते हुए अलका ने कहा है कि, “मेरी खुद की कहानी इस बात का प्रमाण है कि कैसे कानून का मजाक उड़ा कर मुख्तार वर्षों से सुरक्षित बचा हुआ है। यह बेहद खेदजनक है कि आप और आपकी पार्टी मुख्तार जैसे घिनौने अपराधियों के साथ खुल कर खड़ी है”।अलका कहती हैं कि उन्हें ये पता चला है कि जब उत्तर प्रदेश पुलिस की गाड़ियां मुख्तार अंसारी को लेने गईं तब पंजाब सरकार ने उसे बचाने के लिए 3 महीने का बेड रेस्ट दे दिया। अलका और उनके जैसे सैकड़ों लोग इस बात से हताश हैं, जिन्हें आज भी इंसाफ का इंतजार है। आज संपूर्ण उत्तर प्रदेश की जनता के मन में ये कौतूहल है कि मुख्तार को लेकर उठ रहे तमाम सवालों पर आखिर प्रियंका जी और राहुल जी खामोश क्यों हैं? आखिर वोटबैंक की मजबूरी में कांग्रेस क्यों एक कुख्यात अपराधी को बचाने की कोशिश कर रही है? पत्र के अंत में अलका ने प्रियंका गांधी से जवाब मांगते हुए लिखा है कि, “मुझे आपके जवाब का इंतजार रहेगा। मुझे विश्वास है कि यदि आपके मन में थोड़ी भी संवेदना होगी तो आप ना सिर्फ मेरे पत्र का जवाब देंगी बल्कि मुख्तार अंसारी को सजा दिलाने में मेरी मदद भी करेंगी”।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here