Advertisement
Home Religious Dharm-Sanskriti सदर में धूमधाम से हुआ भोलेनाथ का विवाह 

सदर में धूमधाम से हुआ भोलेनाथ का विवाह 

0
470

लखनऊ। सदर बाजार स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग धाम में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाई गई। मन्दिर को फूलों से सजाया गया। भोलेनाथ का माता पार्वती से विवाह का कार्यक्रम भी धूमधाम से मनाया गया। विवाह के शुभ मौके पर भोलेनाथ को दूल्हे के रुप में श्रंगार किया गया। भोलेनाथ को पगड़ी पहनाई गई। महिलाओं ने शिव विवाह के गीत सुनाए। इससे पहले अंकूर अग्रवाल, आलोक सिंघल की अगुआई में 12 द्वादश ज्योर्तिंिग पर महारुद्राभिषेक हुआ। उसके बाद शाम को अवनीश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल के सहयोग से भोलेनाथ का श्रंगार हुआ। दर्शन करने के लिए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह दर्शन करने पहुंचे। इस मौके पर अवनीश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, आकाश चोपडा, रितेश अग्रवाल, आलोक सिंघल मौजूद रहे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here