Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya कोरोना टीके की 20 करोड़ खुराक लगाने वाला भारत दुनिया का दूसरा...

कोरोना टीके की 20 करोड़ खुराक लगाने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश

0
304
नई दिल्ली। कोरोना से बचाव के टीके की 20 करोड़ खुराक लगाने वाले देशों में भारत दूसरे स्थान पर है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि अमेरिका के बाद भारत कोरोना टीकों की 20 करोड़ से अधिक खुराक लगाने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। भारत ने 130 दिन में यह टीकाकरण पूरा किया। वहीं अमेरिका ने 124 दिन में इतने लोगों को टीका लगाया।
मंत्रालय के अनुसार, कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम को व्यापक रूप से करने वाले अन्य प्रमुख देशों में ब्रिटेन भी शामिल है, जिसने 168 दिन में 5.1 करोड़ लोगों को कोविड टीका लगाया है। वहीं ब्राजील में 128 दिन में 5.9 करोड़ लोगों को और जर्मनी में 149 दिन में 4.5 करोड़ लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।
मंत्रालय के अनुसार देश में टीकाकरण अभियान के 130वें दिन तक 20 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है। इनमें 15,71,49,593 लोगों को टीके की पहली खुराक और 4,35,12,863 को दूसरी खुराक लग चुकी है। मंत्रालय के मुताबिक 60 साल से ऊपर वाले वर्ग में 42 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here