Advertisement
Home International चीन अंतरिक्ष में करने वाला है कुछ बड़ा

चीन अंतरिक्ष में करने वाला है कुछ बड़ा

0
496

बीजिंग, 24 अप्रैल,(एजेंसी)। चीन बृहस्पतिवार को अपने 10वें अंतरिक्ष दिवस के मौके पर अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा। ये तीनों अंतरिक्ष यात्री पिछले छह महीने से स्टेशन पर तैनात अपने सहयोगियों की जगह लेंगे। चीन की ओर से यह घोषणा बुधवार को की गई है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी के प्रवक्ता लिन जिकियांग ने इस बारे में जानकारी दी है। लिन ने बताया कि चालक दल के साथ शेनझोउ-20 अंतरिक्ष मिशन को बृहस्पतिवार को प्रक्षेपित किया जाएगा।

जानें चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के नाम

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि अंतरिक्ष यान में तीन अंतरिक्ष यात्री होंगे- चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी। चेन डोंग कमांडर के रूप में कार्य करेंगे। लिन ने कहा कि चालक दल ‘जेब्राफिश’, सूक्ष्म जीव ‘प्लैनेरियन’ और एक तरह के बैक्टीरिया ‘स्ट्रेप्टोमाइस’ से जुड़े नए प्रयोग करेगा। चीन ने 24 अप्रैल, 1970 को अपने पहले उपग्रह, डोंगफैंगहोंग-1 के सफल प्रक्षेपण के बाद 2016 में इस दिन को अपना अंतरिक्ष दिवस घोषित किया था।

Advertisment

चीन के पास है अपना अंतरिक्ष स्टेशन

शेनझोउ-20 चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम का 35वां उड़ान मिशन है। चालक दल इस साल अक्टूबर के अंत में उत्तरी चीन में डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर लौट सकता है। चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन तब बनाया जब कथित तौर पर इसे इन चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर कर दिया गया कि चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम को उसकी सेना, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा संचालित किया जाता है। यह वर्तमान में एकमात्र ऐसा देश है जिसका अपना अंतरिक्ष स्टेशन है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here