Advertisement
Home Local News उत्तर प्रदेश के जेवर में लगेगी सेमी कंडक्टर यूनिट

उत्तर प्रदेश के जेवर में लगेगी सेमी कंडक्टर यूनिट

0
495

नयी दिल्ली, 14 मई (एजेंसी)। सरकार ने उत्तर प्रदेश के जेवर में देश की छठी सेमी कंडक्टर इकाई की स्थापना करने का फैसला किया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
उन्होंने कहा कि करीब 3706 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होने वाली इस इकाई में लगभग दो हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। यह इकाई एचसीएल और फोक्सकाॅन के सहयोग से स्थापित की जाएगी और इसमें डिस्प्ले ड्राइव का निर्माण किया जाएगा। इसकी क्षमता हर माह 3.6 करोड़ माइक्रो चिप्स की होगी।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here