Advertisement
Home Local News O’ लेवल एवं ‘CCC’ कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना की समय-सीमा बढ़ाई गई

O’ लेवल एवं ‘CCC’ कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना की समय-सीमा बढ़ाई गई

0
484

संस्थाएं 2 जून और अभ्यर्थी 14 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने युवाओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की

लखनऊ, 23 मई, एजेंसी। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेंद्र कश्यप ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को ‘O’ लेवल एवं ‘CCC’ कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु संचालित योजना की समय-सीमा बढ़ा दी गई है।

Advertisment

अब प्रशिक्षण संस्थाएं 2 जून 2025 तक और इच्छुक अभ्यर्थी 14 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विभागीय पोर्टल obccomputertraining.upsdc.gov.in पर किए जा सकते हैं।

यह योजना केवल राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से संचालित की जाएगी। आवेदन के दिशा-निर्देश एवं प्रारूप पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग डॉ. वंदना वर्मा ने बताया कि

  • प्रशिक्षण संस्थाएं अपनी आवेदन की हार्डकॉपी व आवश्यक दस्तावेज 2 जून 2025, शाम 5 बजे तक,
  • तथा अभ्यर्थी 14 जुलाई 2025, शाम 5 बजे तक
    संबंधित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराएं।

संशोधित समय-सारिणी इस प्रकार है:

  1. संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन व अभिलेख अपलोड: अंतिम तिथि – 2 जून 2025
  2. जिला स्तर पर संस्थाओं का सत्यापन: 4 जून 2025 तक
  3. राज्य स्तरीय समिति द्वारा संस्थाओं का चयन: 13 जून 2025 तक
  4. अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन: 14 जून से 14 जुलाई 2025 तक
  5. जिला समिति द्वारा चयन व प्रतीक्षा सूची निर्माण: 25 जुलाई 2025 तक
  6. प्रवेश, NIELIT पंजीकरण व बायोमैट्रिक सत्यापन: 26 से 31 जुलाई 2025 तक
  7. प्रशिक्षण प्रारंभ: 1 अगस्त 2025 से

मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप ने प्रदेश के अन्य पिछड़े वर्ग के युवाओं से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर तकनीकी दक्षता प्राप्त करें और रोजगार या स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करें।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here