Advertisement
Home Local News आज वोटर फॉर्मों के वितरण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

आज वोटर फॉर्मों के वितरण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

0
371

लखनऊ, 7 जनवरी (विशेष संवाददात)। उत्तर मंडल-5 के मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी की अध्यक्षता में आज नए वोटर फॉर्म भरवाने और मतदाता सूची में स्थान परिवर्तन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची में नाम जोड़ने, कटे हुए नामों को पुनः जुड़वाने और पोलिंग बूथ परिवर्तन की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करना रहा।

Advertisment

बैठक के दौरान उत्तर मंडल-5 के जिम्मेदार पदाधिकारियों को वोटर फॉर्म वितरित किए गए। मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने पोलिंग बूथ की जिम्मेदारी सौंपी और निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से कटा तो नहीं है। यदि किसी मतदाता का नाम कट गया है, तो उसे पुनः जुड़वाने की प्रक्रिया समझाई जाए। साथ ही, यदि किसी मतदाता का नाम किसी अन्य पोलिंग बूथ में स्थानांतरित हो गया है, तो उसे सही पोलिंग बूथ पर स्थान परिवर्तन कराने में सहयोग किया जाए।

इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री सी.के. वर्मा, उत्तर विधानसभा संयोजक ब्रज किशोर पाण्डेय, दाताराम शुक्ला, पूनम राय, राजीव मिश्रा तथा मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here