Advertisement
Home Local News सांवरे सलोने सताया ना करो, रोज रोज सपनों में आया ना करो…

सांवरे सलोने सताया ना करो, रोज रोज सपनों में आया ना करो…

0
78

 मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार में विराजे बाबा खाटू नरेश

लखनऊ। मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार मेंं विराजे बाबा श्याम की मनमोहिनी छवि भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी अवसर था श्री श्याम ज्योत मंडल के तीन दिवसीय 44वें श्री श्याम निशानोत्सव का और पुण्यस्थली बनी ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क, लखनऊ। जमघट म्हारे श्याम का पर आधारित भजन संध्या सजाने के लिए जयपुर के कुमार नरेंद्र, संजय पारीक, नवीन शर्मा, रोहित शर्मा एवं रांची की पूजा पारीक भजन प्रवाहकों ने श्याम दरबार में भक्तिमय भजनों से बाबा श्याम का गुणगान किया। बाबा श्याम का बाघा स्वर्ण आभूषणों, रत्नजड़ित मोतियों से अंलकृत एवं स्वर्णिम आभा से सुशोभित हो रहा था।

Advertisment

मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि इस बार मल्ल राजवंश के काल की प्रसिद्ध बिष्णुपुर टेराकोटा वाले भव्य पंडाल में बाबा श्याम का राजदरबार बनाया गया। बाबा का दरबार बंगाल की लाल मिट्टी और प्राचीन मंदिर वास्तुकला पर आधारित था। पंडाल में टेराकोटा नक्काशी और पुरी के जगन्नाथ जी, सुभद्रा जी एवं बलभद्र जी के भी दर्शन हो रहे थे.राजस्थानी पंगड़ी पहने श्याम ज्योत मंडल के सदस्यगण श्याम दरबार की शोभा बढ़ा रहे थे। भजन संध्या से पूर्व पंडित गिरिजा शंकर जी के साथ कई पुरोहितों ने गणेश पूजन कर सकुशल उत्सव संपन्न कराने की प्रार्थना कर ज्योत का प्रज्वलन किया गया।

सर्वप्रथम राज श्री म्यूजिकल समूह के साथ समिति के सदस्यगणों ने गणेश वंदना कर भजन संध्या का शुभारंभ किया। अगले चरण में कुमार नरेंद्र ने सांवरे सलोने सताया ना करो, रोज़ रोज़ सपनों में आया ना करो…, ना पुष्पों के हार, ना सोने के दरबार, श्याम तो प्रेम के भूखे है, कन्हैया प्रेम के भूखे हैं…, संजय पारीक ने मेरी बात बन रही है, तेरी बात करते करते…, श्याम की पूजा करते हो तो अहम कभी न करना, ये दरबार है साचा, वहम कभी न करना, मेरा बाबा रूठ जाता हैैं… एवं नवीन शर्मा, रोहित शर्मा एवं पूजा पारीक ने सब झूमों नाचो वो आने वाला हैैं…, वो खाटू बुलाता रहे और मैं आता हूँ… जैसे भक्तिमय भजनों की सरिता प्रवाहित की। 50 फिट चौड़े तथा 111 फिट ऊंचे भव्य पांडाल में कलयुग के अवतारी बाबा श्याम का राजदरबार सजाया गया।

राजदरबार की दीवारों पर देवी-देवाताओं, टेराकोटा नक्काशी और पंडाल को रंग-बिरंगे एलईडी लाइटों से सुशोभित किया गया था। उत्सव स्थल को कोलकाता के एलईडी पैनलों एवं विशालकाय तोरणद्वार पर देवी देवताओं के चित्रों एवं कलाकृतियों को खूबसूरती से एलईडी पैनलों पर उकेरा गया था। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर कोलकाता के आसिम मत्या ने दरबार निर्माण, टेंट कार्य राम कृष्ण टेंट एवं अवस्थी लाइट एंड सांउड बाबा के चरणों में अपनी सेवा समर्पित की। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुरेश कंछल, सदस्य मुकेश अग्रवाल, सचिन कंछल, मोती कंछल, योगेन्द्र,सक्षम, मोहित, विवेक,निश्चल, श्रेयस, राजरानी अग्रवाल, साक्षी एवं श्याम भक्त मौजूद थे।

आज होंगे भजन

शनिवार 21 फरवरी को कोलकाता के संजय शर्मा, लव अग्रवाल, अरविंद सहल एवं कानपुर के कुमार मुकेश भक्तिमय भजनों की रसधारा प्रवाहित करेंगे।

हनुमान चालीसा की चौपाइयों को सिद्ध करने की संपूर्ण विधि

राम मंदिर: विहिप-बजरंग दल ने झेला संघर्ष, संघ ले गया श्रेय?

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here