Advertisement
Home Lifestyle फागण में होली मनाएंगे चलो खाटू नगरिया…

फागण में होली मनाएंगे चलो खाटू नगरिया…

0
85

श्री श्याम निशानोत्सव…

श्याम ज्योत मंडल ने धूमधाम से निकाली सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा

Advertisment

लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में चल रहे 44वें श्री श्याम निशानोत्सव के तीसरे दिन रविवार को श्री श्याम सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि श्री श्याम सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा में श्याम भक्तों ने सर पर राजस्थानी रंग-बिरंगी पंगडी बांधे हाथों में श्याम निशान को लहराते ध्वजावाहक कदमताल करते हुए चल रहे थे।

मुझे लेके चलो ना फागुन के मेले में…, फागण में होली मनाएंगे चलो खाटू नगरिया…, सतरंगी फागुण का मेला आया…, श्याम भक्तों की टोली निशान लेकर चला फागुण मेले में…, फागुन की मस्ती तेरे भक्तों पे छाई.., खाटू जैसा दरबार नहीं देखा…, फागण में होली खेल रहा कलयुग का अवतारी खाटू नरेश…, जादू तुमने सांवरे कैसा चला दिया… इत्यादि भक्तिमय गीतों पर बैंड बाजा ढोल नगाड़े की धुनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का भव्य स्वागत गणेशगंज में मित्तल परिवार एवं अमीनाबाद थाने के सामने श्याम प्रेमियों ने किया।

शोभायात्रा में सबसे आगे प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता गणेश स्वरूप हाथी इठलाते हुए आराम से चल रहे थे। ऊंटों पर सैनिक, घोड़ों पर छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, लक्ष्मीबाई एवं महान सपूतों के विविध रूपों से सजे हुए युवक-युवतियां सवार थे। शोभायात्रा के मध्य में बाग्घी वाले रथ पर राम-लक्ष्मण-सीता, शंकर-पार्वती, गणेश-कर्तिकेय, कृष्ण-राधा, दुर्गा-काली-सरस्वती, बाल हनुमान-माता अजंनी, लव-कुश, तुलसीदास, गुरू वशिष्ठ, महात्मा गांधी, मंगल पांडेय-चंद्रशेखर आजाद-भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस, अब्दुल कलाम एवं महान साधु-संतों के विविध रूपों से सजे बालक एवं बालिकाएं शोभायात्रा में चार चांद लगा रहे थे। मंजू , प्रेमा, राजरानी , साक्षी, पायल, शिखा ने बताया कि शोभायात्रा में सर्वप्रथम लाल रंग विशाल ध्वज संकट मोचन हनुमान एवं पीताम्बर रंग ध्वज कलयुग के अवतारी बाबा श्याम का है.

फूलों से सुसज्जित रथ पर अखंड जोत व बाबा श्याम की मनमोहिनी छवि के दर्शन श्याम प्रेमी कर रहे थे। भक्तों ने कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर बाबा श्याम का स्वागत किया। श्री श्याम सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क से प्रारंभ होकर रामनगर, शास्त्रीनगर, रकाबगंज, पांडेयगंज, रानीगंज, सराय फाटक, फतेहगंज, अमीनाबाद, श्रीराम रोड, केसरबाग, परिवर्तन चौक होते हुए श्री खाटू श्याम मन्दिर बीरबल साहनी मार्ग पर सम्पन्न हुई, जहां पर बाबा का निशान अर्पित किया गया। इस अवसर पर श्रवण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अनुपम मित्तल, अशोक अग्रवाल, योगेन्द्र अग्रवाल, विवेक गोयल, मोहित गोयल, अनिल, मुकेश एवं समिति के सदस्यगण मौजूद थे।
कल सायं 4 बजे मण्डल के सदस्य बस द्वारा खाटू में बाबा श्याम को अर्पित करने के लिए निशान ले कर जायेगें तथा 24 फरवरी को बाबा श्याम को चढ़ायेगें. इसके पश्चात 26 फरवरी को लखनऊ वापिस आएँगे।

अमीनाबाद बर्तन बाजार में यात्रा का भव्य स्वागत

श्री श्याम सतरंगी ध्वजा यात्रा का अमीनाबाद बर्तन बाजार में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अंजनी, अनुज, अक्षत, आशीष, अंकुर, अनुराग, स्वीटी, पारुल,सोनाली समेत कई लोग शामिल थे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here