Advertisement
Home Local News उत्तर मंडल- 5 में जमा हुए एसआईआर फार्म

उत्तर मंडल- 5 में जमा हुए एसआईआर फार्म

0
55

लखनऊ, सनातन जन संवाददाता। उत्तर मंडल-5 के कार्यालय में आज भी एसआईआर के फार्म मंडल के पदाधिकारियों द्वारा अध्यक्ष संजय तिवारी के पास जमा किये गये।

अपने मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की लगन को देखकर जोश से भरे मंडल अध्यक्ष ने बताया कि हमारे मंडल के सभी कार्यकर्ता लगन और मेहनत से एसआईआर फार्म भरवा रहे हैं और जमा कर रहे हैं। उन्होंने सभी उपस्थिति पदाधिकारियों से फार्म-6 जमा करने, आपत्ति का निस्तारण करने में बीएलओ से मिलकर पूरा सहयोग देने की बात रखी। सबने इस कार्य में और अधिक मेहनत करने की हामी भरी। इस मौके पर आने वाले त्योहार पर भी चर्चा हुई। सबसे भाई चारा और मिलजुलकर त्योहर मनाने पर भी चर्चा हुई। मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि यहां कार्यालय में अगर किसी को एसआईआर फार्म जमा करने, आपत्ति पर जानकारी करना हो तो इंजीनियरिंग कालेज चैराहे पर स्थित विधाय के कैम्प कार्यालय में सम्पर्क करें। इस मौके पर कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisment

2027 की जंग: क्या ‘योगी फैक्टर’ से घबराई दिल्ली?

70% दर्शक पीएम को देखते ही बदल देते हैं चैनल?

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here