Advertisement
Home Local News पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक

0
328

लखनऊ। आज विधायक के कैम्प कार्यालय में एक बैठक बुलायी गयी जिसमें उत्तर मंडल 5 से कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 29 तारीख को मन की बात का कार्यक्रम है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथ से अपने मोबाइल से सरल एप लोड कर दो-दो लोगों की मन की बात सुनते हुए फोटो अपलोड करना है और उसे मंडल अध्यक्ष के व्हाट्सएप पर डालना है। इस मीटिंग में मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि आने वाले 29 तारीख को पं0 दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विधायक डा0 नीरज बोरा के आवास, सेवा अस्पताल पर होना तय हुआ है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों, मोर्चे के संयोजकों की उपस्थित अनिवार्य है। पं0 दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सभी को दोपहर में 1 बजे पहुंचना है। यह 24 घंटे का कार्यक्रम है इसमें रात्रि प्रवास भी करना है। मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री सी0के0 वर्मा, रंजना द्विवेदी, लक्ष्मी कश्यप, मीरा पाण्डेय, पूनम राय, सपना तिवारी, बिन्दु श्रीवास्तव, दीप्ति श्रीवास्तव, के.के. पाठक, दाताराम शुक्ला, सौरभ त्रिवेदी, सर्वेश सिंह, पियूष सिंह, विशाल रावत, रामानुज, सुशील सिंह, शनि दीक्षित, राजीव मिश्रा, अनुज शर्मा, नितिन जैन, अशोक कुमार वर्मा, विकास नरूला, प्रमोद कुमार, हरीश वर्मा के अलावा कई सारे कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थिति रहे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here