Advertisement
Home Local News उत्तर मंडल 5 का प्रशिक्षण कार्यशाला के तीन सत्र संपन्न

उत्तर मंडल 5 का प्रशिक्षण कार्यशाला के तीन सत्र संपन्न

1
77

लखनऊ। पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन विधायक निवास सेवा परिसर में हुआ जिसमें कुल सात सत्र होने हैं जिसमें आज 3 सत्र संपन्न हुआ। प्रथम सत्र वैचारिक अधिष्ठान पर हुआ जिस पर शैलेन्द्र शर्मा ने जानकारी दी।

उन्होंने वैचारिक अधिष्ठान के बारे में सबको विस्तृत रूप से समझाया। दूसरा कार्य पद्धति शिवभूषण सिंह प्रदेश मंत्री ने लिया। इस पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की। तीसरा प्रबंधन राजीव मिश्रा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र ने लिया। उन्होंने बूथ प्रबंधन के बारे में सबसे जानकारी ली। फिर विस्तार से बूथ पर हम कैसे सफल हो इस पर चर्चा की। मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने तीनों सत्रों के बारे ने विस्तार से बताया।

Advertisment

 

उन्होंने कहा कि हमारे तीनों सत्रों में आए हुए अतिथियों ने हमारे मंडल 5 के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जो जानकारी दी उसे अपने जीवन में उतारें। राजीव मिश्रा ने मंडल अध्यक्ष के बारे में कहा कि इन्होंने सभी को एकसूत्र बांध रखा है। अगला 4 सत्र कल होगा। आज भरी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी पार्षद उपस्थित रहे।

मन की बात से बेमन की बात तक: जब कोर वोटर ही पूछने लगे सवाल

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

1 COMMENT

  1. ओपी तिवारी जी उत्तर मंडल-5 भाजपा के सच्चे स्तम्भ हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है।

    उन्होंने प्रशिक्षण कार्यशाला के तीनों सत्रों को अत्यंत सुव्यवस्थित, प्रभावशाली एवं ऊर्जावान ढंग से संपन्न कराकर यह सिद्ध कर दिया कि वे केवल एक पदाधिकारी नहीं, बल्कि संगठन को दिशा देने वाले कुशल मार्गदर्शक हैं।

    उनकी कार्यशैली में अनुभव, स्पष्टता और नेतृत्व की अद्भुत झलक दिखाई देती है। कार्यकर्ताओं को विचारधारा से जोड़ना, संगठनात्मक संस्कार देना और उन्हें कर्मठ बनाना—यह क्षमता ओपी तिवारी जी में विशेष रूप से विद्यमान है।

    उनके मार्गदर्शन में संपन्न यह प्रशिक्षण कार्यशाला निश्चित रूप से उत्तर मंडल-5 के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
    हम सभी कार्यकर्ता उनके इस सफल प्रयास के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here