लखनऊ। साहित्य और काव्य प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर आने जा रहा है। दैनिक इंकिलाबी नज़र के संपादक एवं वरिष्ठ कवि श्री एमडी बड़ौला के कविता संग्रह ‘तुम्हारे हमारे राम बराबर’ का भव्य पुस्तक विमोचन समारोह आगामी 6 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम प्रेस क्लब, लखनऊ में दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन को साहित्यिक जगत की एक अनमोल प्रस्तुति बताते हुए आयोजकों ने कहा कि यह पुस्तक राम के आदर्शों, सामाजिक समरसता और जीवन मूल्यों पर आधारित कविताओं का संग्रह है, जो पाठकों को संवेदनाओं से जोड़ने का कार्य करेगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर कवि श्री सर्वेश अस्थाना उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार श्री जे.पी. शुक्ला करेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार यह पुस्तक विमोचन केवल साहित्यिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शब्दों और विचारों की एक प्रेरक यात्रा होगी, जिसमें शहर के अनेक साहित्यकार, पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
कार्यक्रम को लेकर साहित्य जगत में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम स्थल: प्रेस क्लब, लखनऊ
दिनांक: 6 अप्रैल 2026
समय: अपराह्न 2 बजे से










