Advertisement
Home Lucknow News वाराणसी में प्रतिबंध के बावजूद मीट बेचने पर कार्रवाई

वाराणसी में प्रतिबंध के बावजूद मीट बेचने पर कार्रवाई

0
910

वाराणसी, 20 जुलाई (एजेंसी) वाराणसी के नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ संतोष पाल के नेतृत्व में रविवार को चलाए गए विशेष अभियान में रेवड़ी तालाब, लल्लापुरा, कचहरी के सामने और भोजूबीर जैसे क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 75 किलोग्राम मीट जब्त कर नष्ट किया गया।


पशु कल्याण अधिकारी डॉ संतोष पाल ने बताया कि सावन माह में नगर निगम परिक्षेत्र में मीट, मछली की दुकानों को प्रतिबंधित किया गया है।

Advertisment

अभियान के तहत मोहम्मद शकील पुत्र शमीम अहमद, लाला मोहम्मद शिराज पुत्र सेराज (पोल्ट्री फार्म, रेवड़ी तालाब), मोहम्मद हनीफ कुरैशी (रेवड़ी तालाब), मोहम्मद इम्तियाज पुत्र अब्दुल सत्तार (मौलवी बाग, सिगरा), पप्पू कुरैशी पुत्र मोहम्मद अलीम कुरैशी (मौलवी बाग), मोहम्मद नईम कुरैशी (नेशनल मीट शॉप ), मोहम्मद फखरुद्दीन कुरैशी पुत्र निजामुद्दीन (गोलघर, कचहरी) और गुड्डू पुत्र कादिर अहमद (गोलघर, कचहरी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here