Advertisement
Home International ब्रह्मोस के बाद यूपी में ‘कुशा’ मिसाइल निर्माण की तैयारी

ब्रह्मोस के बाद यूपी में ‘कुशा’ मिसाइल निर्माण की तैयारी

0
101

योगी सरकार के डिफेंस मिशन को नई गति, 75 हेक्टेयर में लगेगी यूनिट, 600 करोड़ निवेश की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा रक्षा उत्पादन केंद्र बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को एक और बड़ी सफलता मिलती नजर आ रही है। ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना के बाद अब प्रदेश में ‘कुशा’ मिसाइल के निर्माण की तैयारी शुरू होने की खबर सामने आई है। प्रस्तावित योजना के तहत करीब 75 हेक्टेयर भूमि पर मिसाइल उत्पादन यूनिट स्थापित की जाएगी, जिस पर लगभग 600 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना जताई जा रही है।

Advertisment

सूत्रों के अनुसार, यह परियोजना उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को नई मजबूती देगी और राज्य में रक्षा उत्पादन से जुड़े निवेश को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में रक्षा क्षेत्र के लिए भूमि उपलब्धता, नीति समर्थन और औद्योगिक ढांचे को जिस गति से विकसित किया गया है, उसी का परिणाम है कि अब लगातार बड़े रक्षा प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश का रुख कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित मिसाइल उत्पादन यूनिट के स्थापित होने से प्रदेश में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के बड़े अवसर पैदा होने की उम्मीद है। रक्षा उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की परियोजनाएं न केवल तकनीकी रोजगार बढ़ाती हैं, बल्कि सप्लाई चेन, ट्रांसपोर्ट, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और निर्माण क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति देती हैं।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार रक्षा क्षेत्र में निवेश को लगातार प्रोत्साहित कर रही है और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारी के अनुसार, प्रस्तावित यूनिट के लिए भूमि और आवश्यक प्रक्रियाओं को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि परियोजना को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारा जा सके।

अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि योगी सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है। इसके लिए औद्योगिक नीतियों में सहूलियत, निवेशकों को सुविधाएं, बेहतर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से विकसित किया जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रह्मोस के बाद ‘कुशा’ मिसाइल निर्माण जैसी परियोजना उत्तर प्रदेश को ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका दिला सकती है। यह कदम यह भी दर्शाता है कि योगी सरकार की नीतियां अब उत्तर प्रदेश को पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ हाईटेक रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय मानचित्र पर मजबूत पहचान दिला रही हैं।

प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत पहले ही कई बड़ी कंपनियां निवेश के लिए आगे आ चुकी हैं और अब ‘कुशा’ मिसाइल उत्पादन यूनिट की तैयारी से यह संकेत स्पष्ट हो रहा है कि योगी सरकार का डिफेंस सेक्टर में उत्तर प्रदेश को हब बनाने का सपना तेजी से साकार हो रहा है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here