Advertisement
Home International अमेरिका यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति जल्द ही दोबारा शुरू कर सकता...

अमेरिका यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति जल्द ही दोबारा शुरू कर सकता है

0
2135

वाशिंगटन/कीव/मॉस्को, 8 जुलाई (एजेंसी)। इटली और यूक्रेन के बीच होने वाली उच्च स्तरीय बैठकों के बाद अमेरिका जल्द ही यूक्रेन को सैन्य आपूर्ति फिर से शुरू कर सकता है।

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विशेष दूत कीथ केलॉग की इस सप्ताह और अगले हफ्ते बातचीत निर्धारित है और वह वहां जाने से पहले रोम में एक अंतरराष्ट्रीय सहायता सम्मेलन के दौरान यूक्रेनी रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव से मिल सकते हैं।

Advertisment


गौरतलब है कि यह घटनाक्रम यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों की खेप पर अस्थायी रोक के बाद हुआ है जिसने यूक्रेन और उत्तर अटलाटिंक संधि संगठन (नाटो) के अमेरिकी सहयोगी देशों की चिंताएं बढ़ा दी है।
इस बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोमवार को बताया कि यह रोक पेंटागन की नियमित समीक्षा के कारण लगाई गई है। उन्होंने कहा “यह सैन्य सहायता सभी प्राप्तकर्ता देशों पर लागू होने वाले एक मानक मूल्यांकन का हिस्सा है ।”

गौरतलब है कि पिछले हफ़्ते रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने यूक्रेन के लिये पूर्व स्वीकृत हथियारों की खेप रोक दी थी क्योंकि उनका ध्यान पश्चिम एशिया में अपने सैनिकों को हथियार आपूर्ति करने पर भी था। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने एक दिन बाद इस रोक की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य “अमेरिका के हितों को सर्वोपरि रखना” है।

हथियार आपूर्ति पर रोक के बढ़ती आलोचना का जवाब देते हुए पेंटागन ने एक बयान जारी किया जिसके मुताबिक राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्देश पर,रक्षा विभाग यूक्रेन को अतिरिक्त हथियार भेज रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यूक्रेन के लोग खुद की रक्षा कर सकें ।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने दोहराया है कि यह सहायता मुख्य रूप से “रक्षात्मक” क्षमताओं पर केंद्रित है।

इस बीच रूस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चेतावनी दी कि यूक्रेन को हथियारों की किसी भी खेप का अर्थ है यह रूसी सेना को लक्ष्य बनाने के लिए की गयी वैध कार्रवाई है और नाटो के सदस्य देश आग से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाटो पर न केवल हथियार आपूर्ति कर रहा है बल्कि ब्रिटेन, जर्मनी और इटली जैसे देशों में यूक्रेनी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस काफी रोचक तथ्य है कि विश्व के अनेक संकटों और अमेरिका में घरेलू स्तर पर राजनीतिक घटनाक्रम के बावजूद यूक्रेन को अनवरत अमेरिकी सहायता दर्शाती है कि ट्रम्प प्रशासन ने अमेरिकी विदेश नीति का व्यापक पुनर्मूल्यांकन किया है।

#अमेरिका_यूक्रेनसपोर्ट, #DefensiveWeapons, #PatriotMissiles, #UkraineDefense, #USUkraineAidअमेरिका हथियार सप्लाई यूक्रेन, US weapons to Ukraine, Patriot missiles, रक्षा सहायता, Ukraine air defense, ट्रम्प यूक्रेन मदद

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here