Advertisement
Home Local News आम बजट पर लखनऊ में व्यापारियों का मंथन

आम बजट पर लखनऊ में व्यापारियों का मंथन

0
39

लखनऊ | आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा देश का आम बजट प्रस्तुत किए जाने के अवसर पर लखनऊ में व्यापारियों ने एकजुट होकर बजट को गंभीरता से सुना और उस पर सार्थक विचार-विमर्श किया।

इस दौरान भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सरकार के समक्ष यह स्पष्ट माँग रखी गई कि व्यापारी वर्ग को अब केवल टैक्स देने वाला वर्ग न माना जाए, बल्कि उसे भी सामाजिक सुरक्षा के अधिकार प्रदान किए जाएँ।

Advertisment

व्यापार मंडल ने बजट के संदर्भ में व्यापारियों के लिए निम्न प्रमुख माँगें उठाईं—
व्यापारियों के लिए भविष्य निधि (PF) योजना लागू की जाए,
व्यापारियों के लिए सुनिश्चित पेंशन योजना लाई जाए,
तथा व्यापारियों एवं उनके परिवार के लिए ₹25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाए।

मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। जब व्यापारी सुरक्षित होगा, तभी व्यापार सुदृढ़ होगा, रोज़गार बढ़ेगा और राष्ट्र मजबूत बनेगा। सरकार को चाहिए कि वह बजट में व्यापारियों के लिए स्थायी, व्यावहारिक और प्रभावी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की घोषणा करे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल रावत, प्रदेश उप मंत्री आर.के. सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री एस.के. मिश्रा, जिला अध्यक्ष अवधेश विश्वकर्मा, नहर रोड अध्यक्ष विजय गुप्ता, अजनहर रोड अध्यक्ष अमरेश प्रताप सिंह, नहर रोड कोषाध्यक्ष दिवाकर पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here